Posts

Showing posts from 2026

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】ट्रंप ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। ट्रंप ने तेल खरीदारों को निशाना बनाने वाले रूस प्रतिबंध विधेयक को द्विदलीय मंजूरी दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने वाले भारत,चीन और ब्राजील जैसे देशों को दंडित करने के उद्देश्य से द्विदलीय प्रतिबंध विधेयक को मंजूरी दे दी है। सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा प्रस्तावित इस विधेयक के तहत रूस के युद्ध प्रयासों में सहयोग करने वाले देशों पर 500% तक का शुल्क लगाया जा सकता है। यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत के बीच इन प्रतिबंधों का उद्देश्य मॉस्को को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। यह बिल क्या है? एक द्विदलीय अमेरिकी सीनेट बिल जिसे अक्सर "सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025" या "रशिया सैंक्शंस बिल" कहा गया है। जो राष्ट्रपति को किसी भी देश पर 500% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देगा । जो रूसी तेल,यूरेनियम या पेट्रोलियम उत्पाद खरीदन...