मुंबई में हुआ बिना बोली बोले भगवान महावीर स्वामी जी का जन्मवांचन महोत्सव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई, संघ के सभी महानुभाव लाभ ले यही उच्च भावनाओं के साथ श्री समता एनगर जैन संघ के अध्यक्ष हार्दिक हुंडीया ने कहा की हमारे जैन संघ में हमने प्रथम बार भगवान महावीर स्वामीजी दादा के जन्मवांचन के दिन किसी भी सुपन की बोली नहीं बोली थी। देश में हर जगह जैन धर्म के अनुयाइ इस दिन यह महोत्सव ख़ूब धामधूम से मनाते है और लाखों की बोलियाँ बोली जाती है लेकिन समता नगर जैन संघ ने बिना बोली बोले यह भव्य कार्यक्रम किया जो देश के सभी जैन संघो के लिये प्रेरणा दायक है समता नगर जैन संघ के अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक की अनोखी पहल । मुंबई के उपनगर कांदिवली स्थित समता नगर जैन संघ के मंदिर में आज पहली बार भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिन एक अनोखी तरह मनाया गया । समता नगर संघ के अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने बताया कि हमारे संघ में भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म वांचन कल्याणक नही मनाया जाता था लेकिन संघ के मंत्री भानुभाई गांधीने कहा कि ये अनमोल अवसर हमारे संघ में भी होना चाहिए तब संघ के अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने कहा कि हम इस बार हमारे संघ में भ...