*तमिलनाडु-केंद्र तनाव के बीच कनिमोझी को शाह ने फोन पर दी बधाई, CM स्टालिन की उड़ी नींद*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तमिलनाडु-केंद्र तनाव के बीच कनिमोझी को शाह ने फोन पर दी बधाई, CM स्टालिन की उड़ी नींद*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】तमिलनाडु में केंद्र और DMK के बीच तनाव को गृह मंत्री अमित शाह के एक फोन ने हवा दे दी है । द्रमुक सांसद एम कनिमोझी का 5 जनवरी को 54वां जन्मदिन था । शाह ने उन्हें कॉल करके बधाई दी थी । उसके बाद तमिलनाडु की सियासत में भूचाल आ गया है । फोन कॉल पर सियासत इसलिए गर्मा रही है क्योंकि कनिमोझी की पार्टी के नेता गृह मंत्री से NEET विधेयक पर चर्चा करने के लिए अपॉइंटमेंट का इंतजार कर रहे थे ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, कनिमोझी के सौतेले भाई हैं. उनका मानना है कि यह नॉर्मल,नहीं राजनीतिक कॉल थी क्योंकि शाह नीट विधेयक को लेकर द्रमुक प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा नहीं कर रहे,बस टाल मटोल कर रहें हैं । उधर DMK नेताओं का मानना है कि यह स्टालिन को कमजोर करने की कोशिश है । साथ ही उनके परिवार में दरार पैदा करने की कोशिश है । एम करुणानिधि की मौत से पहले, कनिमोझी DMK की राजनीतिक विरासत के दावेदारों में से एक थीं,लेकिन फैसला स्टालिन के पक्ष में हुआ ।

इस कॉल के एक दिन बाद 6 जनवरी को स्टालिन ने विधानसभा में कहा था कि प्रतिनिधियों से मिलने से इनकार करना असंवैधानिक है । DMK सांसद टीआर बालू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपा था । इसमें नीट के कारण स्टूडेंट्स को हो रही समस्याओं का जिक्र था । इसे गृह मंत्री को भेजा गया था । नीट विधेयक को तमिलनाडु विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है । हालांकि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास नहीं भेजा । इस कारण स्टालिन सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद पैदा हो गया है ।【Photo Courtecy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#डीएमके

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई