*मुंबई कांग्रेस विचार विभाग द्वारा मनपा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने एक रणनीति तैयार कर संकल्प लिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई कांग्रेस विचार विभाग द्वारा मनपा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने एक रणनीति तैयार कर संकल्प लिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 बीएमसी चुनाव करीब हैं । उसके मद्देनजर मुंबई प्रदेश कांग्रेस की ओर से विचार विभाग के अघ्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में और जिला अध्यक्ष सुनील पटवा के नेतृत्व में गोरेगांव पूर्व में हाल के दिनों में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य रुप से विचार विभाग की ओर से संगठन पर चर्चा ओर आगामी महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कैसे जित दिलाई जाए ? उस पर विचार विभाग ने एक रणनीति तैयार करने की बात पर जोर दिया गया था। कांग्रेस को हर हाल में चुनाव में जित दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एक संकल्प लिया था। मुंबई कांग्रेस विचार विभाग की इस आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुंबई कांग्रेस विचार विभाग की पूरी पश्चिम जिले की कार्यकर्ता सभा में उपस्थित लोगों में मुंबई आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, मुंबई कांग्रेस सचिव अनंत जाधव, पीसीसी संतोष सिंह, प्रकाश अवस्थी, प्रवीण सिंह मुंबई कांग्रेस विचार विभाग उपाध्याय इरशाद खान,...