*पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित,देश के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित,देश के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी सरकार ने 26 दिसंबर से 1जनवरी 2025 तक के लिए 7-दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। जारी आदेशानुसार इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सिंह के निधन पर दु:ख जताया है । दौरान हिमाचल प्रदेश, साउथ के कुछ राज्यों ने भी राजनीतिक शोक व्यक्त कर राज्य का कामकाज बंद कर करने का एलान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन की खबर हवा की तरह देश विदेश में फैल गई हैं।उन्होंने दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस ली थी । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर गुरुवार को रात 09:51मिनट पर निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी। जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।
दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अंसारी नगर,नई दिल्ली-29 की 26 दिसंबर को उनके मीडिया सेल की एक प्रेस विज्ञप्ति सामने आई हैं। जिसमें लिखा गया था कि अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना देते हैं। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उपचाराधीन थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स,नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। -रीमा राडे,डॉ. रीमा दादा,प्रोफेसर प्रभारी, मीडिया सेल। आइए जानते हैं कि किन प्रमुख पदों पर रहे थे डॉक्टर मनमोहन सिंह?डॉक्टर मनमोहन सिंह साल 2004-2014 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। वह देश के वित्त मंत्री,वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार व वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके थे। उन्होंने वित्त मंत्रालय के सचिव,योजना आयोग के उपाध्यक्ष,आरबीआई के गवर्नर,प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। इस दौरान कई राजनेता लोगों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते शोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक़ की थी । जिसमें सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बेदाग नेता व अद्वितीय अर्थशास्त्री को खो दिया। इसी तरह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर खरगे ने अपनी बात कही। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने X पर लिखा हैं कि भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता,बेदाग नेता और अद्वितीय अर्थशास्त्री खो दिया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित उनकी नीति ने करोड़ों भारतीय नागरिकों के जीवन को गहराई से बदला और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा भारतीय इतिहास में अंकित रहेगा। वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर पूर्व पीएम के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा कि मैंने एक गुरु और एक मार्गदर्शक हो दिया। हममें से लाखों लोग, जिन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रशंसा की, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद रखेंगे। भारत ने एक महान बेटा खो दिया ।
मनमोहन सिंह के निधन पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने राज्य के विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की। कश्मीर घाटी में रेल संपर्क बढ़ाने जैसी सिंह की पहलों ने क्षेत्र में नए अवसर लाए। अब्दुल्ला के अनुसार राज्य में शांति और विकास को बढ़ावा देने में सिंह की गहरी दिलचस्पी क्षेत्र के कल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डॉक्टर सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), सूचना का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सहित भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉक्टर सिंह को अर्थशास्त्री को साल 1990 के दशक की शुरुआत में भारत के आर्थिक सुधारों में उनकी भूमिका के लिए भी पहचाना गया था। डॉक्टर सिंह का 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जबकि डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले कि भारत शोकाकुल है। दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत पीएम के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज भारत सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक मनमोहन जी के निधन पर शोक मना रहा है । साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह एक बेहतरीन अर्थशास्त्री बन गए उन्होंने वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मज़बूत छाप छोड़ी। शरद पवार,शशी थरुर,योगी व देश के दूसरे वरिष्ठ नेताओं के साथ भूपेश बघेल व सलमान खुर्शीद समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
मनमोहन सिंह जी.के निधन पर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शोक जताया है। शाह ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।क्षमनमोहन सिंह की विरासत राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी । ऐसा जे पी नड्डा ने कहा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर कई फिल्मों के कलाकारों,पत्रकारों और आम जनता ने अपनी दू:खद संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत के महान सपूत का जाना एक बड़ी क्षति है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख जताया है। राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा हैं कि मनमोहन सिंह भारत के महान सपूतों में से एक थे और उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। जबकि उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने लिखा हैं कि भारत ने एक महान बुद्धिजीवी और एक उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया है। भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार थे मनमोहन सिंह।
इसी दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेताओं ने जताया हैँ शोक। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर कई वैश्विक नेताओं ने शोक जताया है। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने X पर लिखा हैं कि मनमोहन सिंह अफगानिस्तान के लोगों के लिए एक अटूट सहयोगी और मित्र थे। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि डॉ.सिंह का योगदान भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों में अतुलनीय था। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह एक दयालु अभिभावक और मालदीव के अच्छे मित्र थे ।
【Photos : Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# डॉक्टरमनमोहनसिंह# निधन# शोक
Comments