*काव्य प्रतियोगिता में मुंंबई के कवि रवि यादव ने मारी बाजी,अरुण चक्रवर्ती द्वितीय, प्रिया दुबे ने पाया तृतीय स्थान*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*काव्य प्रतियोगिता में मुंंबई के कवि रवि यादव ने मारी बाजी,अरुण चक्रवर्ती द्वितीय, प्रिया दुबे ने पाया तृतीय स्थान*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 मिर्जापुर उप्र की सामाजिक संस्था'श्रीयम न्यूज नेटवर्क' के बैनर तले 'जिंदगी' शीर्षक पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषण मुख्य अतिथि दिल्ली प्रेस के क्राईम की मशहूर पत्रिका मनोहर कहानियां,सत्यकथा के पूर्व सह संपादक विरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल 25 रचनाकारों ने भाग लिया था। निर्णायक मंडल से प्राप्त अंको के आधार पर प्रतियोगिता का निर्णय किया गया। जिसमें महाराष्ट्र मुंबई से *रवि यादव* को 65 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,उत्तर प्रदेश के कन्नौज से अरुण चक्रवर्ती ने 63 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा उत्तर प्रदेश के ही चंदौली से प्रिया दुबे ने 60 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर अपना परचम लहराया था।
आपको बता दें कि 'श्रीयम न्यूज नेटवर्क' इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी शीर्षक 'जिंदगी' पर काव्य के रूप में अपनी रचना संस्थान के ई मेल या व्हाट्सएप 31 दिसंबर तक मगाया था। प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मण्डल द्वारा दिये गए अंक पर 5 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था।
'श्रीयम न्यूज नेटवर्क' के निदेशक टी.सी.विश्वकर्मा ने बताया कि इससे पहले भी 'श्रीयम न्यूज नेटवर्क' कई बार ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुका है। इससे आयोजन से अभी पिछले कुछ दिन पहले ही एक काव्य/आलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसका शीर्षक था 'मां की ममता'। इसकी सफलता के बाद एक ऑनलाइन काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। 'कर्म ही पूजा है' शीर्षक के तहत उक्त काव्य सम्मेलन का संचालन प्रयागराज की जानी मानी कवयित्री रेनू मिश्रा ने था। श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि 'श्रीयम न्यूज नेटवर्क' साहित्यकारों को उनकी रचनाओं के लिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मंच देता रहेगा।
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होने बताया कि साहित्य संपादिका मनीषा कुमारी की देख-रेख में होने वाले 'श्रीयम न्यूज नेटवर्क' के इस प्रतियोगिता का संचालन व संयोजन कवयित्री रीता सिंह ने किया तथा इस प्रतियोगिता के मीडिया पार्टनर राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक 'मुंबई अमरदीप' 'कुमाऊ केसरी न्यूज',राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक 'सबुरी टाइम्स','सिद्धि टुडे न्यूज' तथा राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक 'समर इंडिया न्यूज' रहे। साहित्य संपादिका मनीषा कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया है कि जल्द 'श्रीयम न्यूज नेटवर्क' इसी तरह लघुकथा के एक प्रतियोगिता की घोषण करेगी। 【Photo by MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post •News Channel•#स्पर्धा
Comments