*क्रांतिकारी चे ग्वेरा: क्यूबा की महान क्रांति का एक स्थायी प्रतीक माना जाता हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*क्रांतिकारी चे ग्वेरा: क्यूबा की महान क्रांति का एक स्थायी प्रतीक माना जाता हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】एर्नेस्टो "चे" ग्वेरा एक प्रमुख अर्जेंटीनी- क्यूबाई चिकित्सक,लेखक और क्रांतिकारी ने क्यूबा की सामाजिक और राजनीतिक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने विशेष रूप से फ़िदेल कास्त्रो के साथ मिलकर साल 1959 में क्यूबा में हुई क्रांति में भाग लिया था। यहाँ क्यूबा की महान क्रांति और ग्वेरा की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साल 1950 के दशक के प्रारंभ में क्यूबा के राष्ट्रपति फुलेंसियो batista का शासन निरंकुश और भ्रष्ट था। क्यूबा में गरीबी, शिक्षा की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति गंभीर थी। इसने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विरोधाभास पैदा किया। दौरान 26 जुलाई 1953 को फ़िदेल कास्त्रो और उनके समर्थकों ने मंनकाडा बैरक पर हमला किया था। यह घटना क्यूबाई क्रांति का प्रारंभिक बिंदु माना जाता है हालांकि यह हमला विफल रहा और कास्त्रो को गिरफ्तार कर लिया गया था । कास्त्रो को बाद में कुछ समय के लिए रिहा किया गया था। उन्होंने अमेरिक...