*रेलवे स्टेशन के रिज़र्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट लेना अब पहले जितना आसान नहीं होगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेलवे स्टेशन के रिज़र्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट लेना अब पहले जितना आसान नहीं होगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


Published from Blogger Prime Android App
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य किया हैं। रेलवे ने सभी माध्यमों से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। पश्चिम रेलवे ने कहा कि ओटीपी उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। जो यात्री द्वारा बुकिंग के समय दिया जाएगा । ओटीपी का सफल सत्यापन होने पर ही टिकट जारी किया जाएगा। जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन शुरू किया गया था। आप भी अक्सर रेलवे स्टेशन के रिज़र्वेशन काउंटर पर लाइन में खड़े होकर तत्काल टिकट बुक करते हैं तो अब आपकी यात्रा का बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह बदलने वाला है। स्टेशन के रिज़र्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट लेना अब पहले जितना आसान नहीं होगा क्योंकि रेलवे ने बुकिंग प्रोसेस को ज़्यादा सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए नया OTP-बेस्ड नियम लागू किया है यानी अब काउंटर से तत्काल टिकट तभी मिलेगा जब यात्री के मोबाइल नंबर पर आया OTP सही से डाला जाएगा। यह कदम तत्काल टिकटों में धोखाधड़ी, नकली बुकिंग और दलालों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। इंडियन रेलवे पहले ही डिजिटल टिकटिंग में कई बदलाव कर चुका है। जुलाई 2025 में तत्काल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन शुरू किया गया था। फिर अक्टूबर 2025 में सभी जनरल रिज़र्वेशन की पहले दिन की बुकिंग के लिए OTP-बेस्ड ऑनलाइन सिस्टम लागू किया गया। अब रेलवे ने इस मॉडल को काउंटर बुकिंग तक बढ़ा दिया है। 17 नवंबर 2025 से रेलवे ने OTP-बेस्ड तत्काल टिकट काउंटर बुकिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था । जिसे अब 52 ट्रेनों में लागू कर दिया गया है। नए नियम के तहत,जब कोई पैसेंजर स्टेशन काउंटर से तत्काल टिकट बुक करेगा तो उसे रिज़र्वेशन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर देना ज़रूरी होगा। बुकिंग करते ही पैसेंजर के फ़ोन पर एक OTP भेजा जाएगा । जिसे काउंटर कर्मचारी को बताना होगा। OTP सही होने पर ही टिकट कन्फर्म होगा। रेलवे का कहना है कि इस सिस्टम से टिकट खरीदने का प्रोसेस पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा और नकली पहचान या गलत मोबाइल नंबर देकर टिकट बुक करने की संभावना खत्म हो जाएगी। रेलवे अब अगले कुछ दिनों में सभी ट्रेनों के लिए यह सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई/√•Metro City Post•News Channel•

#रेलवे स्टेशन#रिज़र्वेशन काउंटर#तत्काल टिकट#
#OTP वेरिफिकेशन#अनिवार्य#धोखाधड़ी#नकली बुकिंग# दलाल# मनमानी#रोक#पायलट प्रोजेक्ट

Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई