*साधु संत भी विश्राम लेते, राहुल गांधी बिना थके चले':गहलोत बोले- इतिहास बनाने जा रहे, अब तक ऐसी यात्रा नहीं हुई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साधु संत भी विश्राम लेते, राहुल गांधी बिना थके चले':गहलोत बोले- इतिहास बनाने जा रहे, अब तक ऐसी यात्रा नहीं हुई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान के सियासी बवाल के बाद पहली बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचकर राहुल गांधी की सभा और यात्रा में हिस्सा लिया था। बेल्लारी की सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा था कि राहुल गांधी देश में इतिहास बनाने जा रहे हैं। पहली बार इतनी लंबी यात्रा शुरू की है । यह बिना देश के साथ कमिटमेंट के नहीं हो सकता। साधु संत भी यात्रा करते हैं तो रास्ते में विश्राम लेते हैं लेकिन राहुल गांधी बिना थके रोज 25 किलोमीटर चल रहे हैं। इतनी लंबी संघर्षमयी और बहुत टफ यात्रा है यह। अब तक ऐसी यात्रा हुई नहीं ​है। राहुल देश बचाने की चिंता कर रहे हैं।

गहलोत ने आगे कहा था कि राहुल गांधी का संदेश है कि सभी जाति, वर्गों, धर्मों में आपसी भाईचारा हो। प्यार मोहब्बत की राजनीति हो, हिंसा का कोई स्थान न हो, यह माहौल बनाने की आवश्कता है। इसके लिए राहुल गांधी निकले हैं और कारवां चल पड़ा है। सोचिए, 3500 किलोमीटर में से 1000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। जिस जज्बे और हौसले के साथ राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं, वह देश के साथ कमिटमेंट के बिना पूरी नहीं हो सकती। राहुल गांधी का कमिटमेंट देश के गरीब, पिछड़े, दलित, मजदूरों, किसानों के साथ है। राहुल गांधी चाहते हैं देश एक अखंड रहे। इसी संदेश को लेकर यात्रा शुरू की है।

*राहुल गांधी देश में इतिहास बनाने जा रहे*
गहलोत ने कहा-राहुल गांधी देश में इतिहास बनाने जा रहे हैं। पहली बार देश में इस तरह की यात्रा हो रही है। यह यात्रा चुनौतियों से सामना करने के लिए है। देश की चुनौतियां फासिस्ट ताकतें हैं। देश को बर्बाद करने पर तुले हुए है। लोकतंत्र खतरे में है। महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ रही है। राहुल गांधी का संदेश देश के कोने कोने में पहुंच रहा है। देश किस दिशा में जा रहा है और किस दिशा में जाएगा, यह कोई नहीं कह सकता।

राजस्थान के सियासी बवाल के बाद आज पहली बार अशोक गहलोत कर्नाटके के बेल्लारी में राहुल गांधी से मिले और सभा में मंच शेयर किया था। गहलोत ने अपने भाषण में राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी।
राजस्थान के सियासी बवाल के बाद आज पहली बार अशोक गहलोत कर्नाटके के बेल्लारी में राहुल गांधी से मिले और सभा में मंच शेयर किया। गहलोत ने अपने भाषण में राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी।
यूपीए सरकार को बदनाम करके बीजेपी ने सत्ता हासिल की
गहलोत ने कहा था कि देश बीजेपी की चालों को समझ चुका है। यूपीए सरकार को बदनाम करके इन्होंने सत्ता हा​सिल की थी। न लोकपाल आया न काला धन आया। यूपीए राज में पहली बार कानून बनाकर अधिकार आधारित युगकी शुरुआत की गई थी। यूपीए राज में सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून, नरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून दिया। देश की अर्थव्यवस्था को मजूबत किया, जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर आए। यूपीए सरकार को बदनाम करके और ध्रुवीकरण करके बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी ।

देश बनाने के लिए पंडित नेहरू जैसी सोच की जरूरत
गहलोत ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करना आसान होता है लेकिन देश का निर्माण करने के लिए पंडित नेहरू जैसी सोच की जरूरत होती है। पंडित नेहरू ने जिन संस्थाओं की शुरूआत की, उस पर आज देश खड़ा है। आज बीजेपी के लोग जिस तरह का तानाबाना बुन रहे हैं, देश में जिस तरह तनाव, हिंसा और सांप्रदायिकता का माहौल बना है, उसे देश बर्दाश्त नहीं कर पाएगा, अफोर्ड नहीं कर पाएगा।

*कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का दावा*
गहलोत ने कहा- कर्नाटक वालों ने इतिहास बनाया है। मुझे याद है इंदिरा गांधी ने चिकमंगलूर सेचुनाव लड़ा था, उस समय बचपन में हम भी आए थे। बेलारी से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था,वह वक्त भी याद है। इस बार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कर्नाटक से जो बदलाव शुरू होगा, यह बदलाव फिर पूरे मुल्क में होगा। राहुल गांधी की यात्रा का असर होगा, जिन राज्यों में यात्रा जा रही है वहां हर वर्ग के लोग इससे जुड़ रहे हैं।
【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राहुल गांधी#अशोक गहलोत#कांग्रेस

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई