*फरवरी में ही तपने लगे पहाड़, शिमला-भुंतर में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*फरवरी में ही तपने लगे पहाड़, शिमला-भुंतर में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) हिमाचल प्रदेश में फरवरी में ही पहाड़ तपने लगे हैं। शिमला और भुंतर में बर्फबारी के महीने फरवरी में शनिवार अब तक का सबसे गर्म दिन बीता था। 18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस और 2016 में इसी दिन 21.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इसी तरह कुल्लू जिले के भुंतर में भी अधिकतम तापमान के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली और कुल्लू के पास आया हुआ भुंतर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा था । जबकि फरवरी 2018 में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोलन में 16 फरवरी को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। फरवरी में बारिश-बर्फबारी न होने से इस बार तापमान में बढ़ोतरी से हिमाचल के मौसम से ठंडक घट गई है। दोपहर के समय मैदानी जिलों में पसीना छूटना शुरू हो गया है। बता दें कि शिमला शहर में शुक्रवार की रात अब तक की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई थी। यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 1993 में इसी माह 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल प्रदेश में सर्दियों के मौसम में इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रही है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। फरवरी में प्रदेश में अभी तक सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में 56 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष एक से 18 फरवरी तक 23 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। अधिकतम तापमान रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर 25.7, भुंतर 24.5, कल्पा 16.2, धर्मशाला 25.0, ऊना 29.3, नाहन 25.1, केलांग 5.8, सोलन आदी। (Photo Courtesy Google)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•पहाड#गर्मी#तापमान

Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई