क्या आपको पता है घरेलू गैस सिलेंडर से दुर्घटना होने पर मिलता है 6 लाख का मुआवजा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई











गैस सिलिंडर तो सबके घर मे होता है लेकिन आपके गैस सिलिंडर पर 6 लाख का बिमा कवर होता है ये काफी कम लोगो को पता होता है। दरअसल आपको बता दे की गैस सिलिंडर के कारन कोई दुर्घटना होती है तो उसपर 6 लाख का बिमा कवर गैस कम्पनिया आपको देती है। घर मे अगर गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो जाता है तो गैस कंपनी को इस बात की जानकारी देनी पड़ती है जिक्से बाद बिमा कंपनी आपको क्लेम देती है। सबसे बड़ी आपको इसके लिए कही प्रीमियम देना नहीं पड़ता नाकि कही रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है ये बिमा कवर आपको आपके नए गैस कनेक्शन के दिन ही मिल जाता है।

गैस सिलिंडर दुर्घटना के बाद इस तरह से मिलता है 6 लाख का कवर लाभ :


घर मे गैस सिलिंडर दुर्घटना होने के बाद आपको सबसे पहले आपके LPG गैस वितरक को इसके बारे मे जानकारी देनी होती है।
इसके बाद LPG वितरक आयल मार्केटिंग के बिमा कंपनी को इस बारे मे जानकारी देगा ,
तुरंत बाद बिमा कंपनी दुर्घटना की जाँच करेगी और बिमा कवर के तहत मिलने वाले कवरेज राशि को तय करेगी।
इस समय बिमा कंपनी आपसे पूछतज और FIR भी मांग सकती है।
इसके बात मिला हुआ मुआवजा आयल मार्केटिंग कंपनी एरिया के LPG वितरक को देगी।
LPG वितरक उस राशि को LPG ग्राहक के पास सोप देगा।

ये सिर्फ मुआवजा हुआ अब अगर इस दुर्घटना मे कोई घायल होता है तो उसे 2 लाख का बिमा कवर मिलता है।

ऐसे मे घर को नुकसान पहुंचने पर भी 2 लाख ही दिए जाते है।

इसी समय अगर दुर्घटना मौत हो जाती है तो 6 लाख रुपये दिए जाते है।

LPG दुर्घटना के बाद आपको क्या करना चाहिए :

LPG सिलिंडर की दुर्घटना के बाद सबसे पहले आपको पुलिस स्टेशन मे जाकर FIR दर्ज करवाना है।

उसके बाद गैस वितरक को FIR की कॉपी भेजनी है।

गैस वितरक इस FIR को तेल कप्म्पनी के पास भेज देगा।

तेल कंपनी इन्शुरन्स कंपनी को जानकारी देगी।

बिमा कंपनी जाँच के बाद रिपोर्ट देकर क्लेम की राशि तय करती है।

वितरक के पास पैसे भेजे जाते है जो परिवार को दिए जाते है।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post ●News Channel●photos Courtesy Google●

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई