*नव कुंभ एक संकल्प विशेषांक 2022 विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*नव कुंभ एक संकल्प विशेषांक 2022 विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई से सटे ठाणे में साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था "नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान "के तत्वाधान में रविवार दिनांक 25 दिसंबर 22 ब्राह्मण सभा गृह ठाणे,मुंबई (महाराष्ट्र) में नव कुंभ एक संकल्प 22 विशेषांक विमोचन एवं "अखिल भारतीय कवि सम्मेलन" का भव्य समापन हुआ।सर्वप्रथम डॉ. रुचि श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ श्री गणेश एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन का कार्य करते हुए देव पूजन, सरस्वती वंदना एवं मंगलाचरण किया,तत्पश्चात समारोह का शुभारंभ सैफई महोत्सव में केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित, क्राइम पेट्रोल धारावाहिक के कलाकार आराध्या देवेंद्र शर्मा (मुरादाबाद) के शास्त्रीय संगीत पर कत्थक नृत्य से किया गया।
दौरान कार्यक्रम के आयोजक नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार "राही" ने बताया कि संपूर्ण समारोह के मुख्य अतिथि उत्कृष्ट साहित्यकार प्रशन्न कटारिया (उपायुक्त रेल सुरक्षा नगर विमानन मंत्रालय,भारत सरकार) रहे।प्रथम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्ता(संगीत साहित्य मंच),विशेष अतिथि पं. शिव प्रकाश जमदग्निपुरी(काव्य सृजन),नव कुंभ राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर (लखीमपुर खीरी),नव कुंभ राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती सीमा पांडे मिश्रा(देवरिया) रहे। वक्ता के रूप में महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कृत डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह (नवलेखन की चुनौतियां एवं संभावनाएं) एवं उत्कृष्ट साहित्यकार प्रोफेसर डॉक्टर महात्मा पांडे (21वीं सदी आदिवासी हिंदी उपन्यास एवं सामाजिक न्याय) विषय पर व्याख्यान के रूप में उपस्थित थे। मंच का संचालन शिक्षक एवं साहित्यकार उमेशचंद्र मिश्र प्रभाकर ने किया। दूसरे सत्र का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक एवं साहित्यकार लाल बहादुर यादव कमल" ने काव्य तरंग का शुभारंभ किया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संस्था शब्दाक्षर महाराष्ट्र इकाई अध्यक्षा श्रीमती कनकलता तिवारी ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर कृपा शंकर मिश्रा, हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,डॉ रमेश यादव, श्रीमती प्रतिमा शर्मा (भदोही),दिवाकर सिंह (लखनऊ),महेश गौड़ (सी.ए. मुंबई) एवं वक्ता के रूप में महाराष्ट्र साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत युवा साहित्यकार पवन तिवारी(व्याख्यान -हिंदी का वैश्विक विस्तार) उपस्थित थे। व्याख्यान के पश्चात काव्य तरंग का शुभारंभ हुआ जिसमें उपस्थित कवियों ने काव्य पाठ किया। तृतीय सत्र का संचालन करते हुए मुंबई के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. अमर बहादुर पटेल ने काव्य कुंभ का शुभारंभ किया जिसकी अध्यक्षता मुंबई के प्रतिष्ठित वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण दुबे ने की। विशेष अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक रामस्वरूप "प्रीतम" श्रावस्तवी,वरिष्ठ साहित्यकार तिलकराज खुराना,नंदलाल क्षितिज,लखनऊ से अभय कुमार आनंद, बहराइच से उमा प्रसाद लोधी उपस्थित थे। इस सत्र में भी उपस्थित कवियों ने काव्य पाठ किया। चतुर्थ सत्र का संचालन महानगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ साहित्यकार,भारतीय जनभाषा प्रचार समिति अध्यक्ष,नव कुंभ सेवा संस्थान के संरक्षक रामप्यारे रघुवंशी ने की। सत्र की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अभिलाष अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं साहित्यकार दीनदयाल मुरारिका एवं विशेष अतिथि के रूप में मुंबई के उत्कृष्ट ग़ज़ल कार डॉ. लक्ष्मण शर्मा वाहिद, मंथन समाचार पत्र के संपादक महेश अग्रवाल,अग्निशिखा मंच की अध्यक्षा डॉ. अलका पांडे,उत्कृष्ट साहित्यकार अवनीश कुमार दीक्षित,संपादक रईस अहमद,प्रमोद कुमार साधक(बहराइच) उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम के सूक्ष्म संचालक की भूमिका में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों में श्रीमती शोभा सतीश पाठक,डॉ. आनंदी सिंह रावत,श्रीमती दुर्गा गुप्ता,पारमिता षड़ंगी,आरती सैया,एसपी अग्रहरी, सुशील राय,उमेश पांडे, महेश गुप्ता,डॉ. "वफा"सुल्तानपुरी,नंदलाल "क्षितिज",विनय सिंह विनम्र,श्रीमती पारमिता षडंगी,एडवोकेट अनिल शर्मा,डॉ वर्षा सिंह,दयाराम "दर्द", रामस्वरूप साहू,सत्यभामा सिंह,राजेश दुबे अल्हड़ असरदार,सूर्यजीत मौर्य,राहुल सिंह "ओज",कल्पेश यादव,आनंद पांडे केवल, एसपी अग्रहरी,श्रीमती इंदू भोलानाथ मिश्र,श्रीमती पारमिता षड़ंगी,नंदलाल क्षितिज,श्रीमती रेखा तिवारी,राजेंद्र प्रसाद ठाकुर,राजेंद्र प्रसाद पांडेय,राजीव मिश्र, अंजनी कुमार द्विवेदी,डॉक्टर वफा सुल्तानपुरी,सदाशिव चतुर्वेदी,अरुण मिश्रा अनुरागी,नागेंद्र नाथ गुप्त,डॉ. प्रमोद पल्लवित, कमलेश पांडे तरुण,रमाशंकर यादव,शारदा प्रसाद दुबे, शरद चंद्र,उमाकांत वर्मा, जनाब ताबिश रामपुरी,जनाब तौफीक फाखरी, जनाब सफीक उल ईमान,जनाब मलिक बिलाल,जनाब जुल्फीकार अहमद,जनाब एजाज हिंदी,जनाब शमीम अहमद,श्रीधर मिश्र,अश्विनी कुमार यादव,प्रदीप कुमार शर्मा,सैन हरकेश नंदवंशी,संतोष निरंकार शर्मा,बबलू कनौजिया,बीएल कुंवारा,रामजीत कनौजिया के अतिरिक्त साहित्यकार रवि यादव,कवि एवं पत्रकार स्पर्श देसाई, मुन्ना यादव मयंक (जनहितैषी इंडिया),सामना पत्रकार सुशील राय,गीतकार अरविंद गुप्ता एवं संगीतकार मनोज शर्मा व चंदन मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र,नवकुंभ स्कार्प,पुष्पगुच्छ,प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर किया गया तथा अन्य सभी साहित्यकारों का सम्मान नवकुंभ स्कार्फ, पुष्पगुच्छ,पत्रिका एवं सम्मान पत्र देकर किया गया। उपस्थित अतिथियों के हाथों संस्था के सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल कुमार "राही" का सरप्राइस के रूप में विशेष सम्मान किया। उपस्थित सभी लोगों ने उक्त कार्यक्रम की भूरीभूरी सराहना की ।
अंत में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया था।【Photos by MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#नवकुंभ#साहित्य
Comments