*कैसे बनेगा देश भ्रष्टाचार-अपराधमुक्त?राज्यसभा के 33% सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस,18% गंभीर केस के आरोपी, 12% सांसद अरबपति,इनमें 6 BJP, 4 कांग्रेस और 3 AAP के*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*कैसे बनेगा देश भ्रष्टाचार-अपराधमुक्त?राज्यसभा के 33% सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस,18% गंभीर केस के आरोपी, 12% सांसद अरबपति,इनमें 6 BJP, 4 कांग्रेस और 3 AAP के*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी हाल की रिपोर्ट में बताया है कि देश की राज्यसभा के 225 सदस्यों में 27 यानी 12% अरबपति हैं। अरबपति सांसदों में सबसे ज्यादा संख्या भाजपा के सदस्यों की है। 225 में BJP के 85 सदस्य हैं, जिनमें 6 यानी 7% सांसद अरबपति हैं। कांग्रेस के 30 सदस्यों में 4 यानी 13% अरबपति हैं।
YSR कांग्रेस के 9 में से 4 यानी 44%, आम आदमी पार्टी के 10 में 3 यानी 30% और BRS के 7 में 3 यानी 43% सांसद अरबपति हैं। अगर राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा अरबपति सांसद आंध्र प्रदेश 45% और तेलंगाना 43% से हैं। इन 225 सांसदों में से 75 यानी 33% के खिलाफ क्रिमिनल केस हैं। 41 सांसदों यानी करीब 18% के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। वहीं, दो सांसदों पर हत्या यानी IPC की धारा 302 का केस और 4 के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले हैं।
राज्यसभा के मौजूदा सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 80.93 करोड़ रुपए है। BJP के औसतन सांसदों की प्रॉपर्टी 30.34 करोड़ है। कांग्रेस के 30 सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 51.65 करोड़, तृणमूल कांग्रेस के 13 सदस्यों की औसतन प्रॉपर्टी 3.55 करोड़, YSR कांग्रेस के 9 सांसदों की प्रॉपर्टी 395.68 करोड़, भारत राष्ट्र समिति के 7 सांसदों की प्रॉपर्टी 799.46 करोड़ रुपए है। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना के 7 राज्यसभा सदस्यों की कुल प्रॉपर्टी 5,596 करोड़ रुपए है। आंध्र प्रदेश से 11 सदस्यों की प्रॉपर्टी 3,823 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 30 सांसदों की प्रॉपर्टी 1,941 करोड़ रुपए है।
अगर राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो आंध्र प्रदेश के 11 राज्यसभा सदस्यों में से 5 यानी 45%, तेलंगाना के 7 सांसदों में से 3 यानी 43% और महाराष्ट्र के 19 सांसदों में से 3 यानी 16% की प्रॉपर्टी 100 करोड़ से ज्यादा है। राजधानी दिल्ली के 3 सांसदों में से 2 यानी 67%, पंजाब के 7 सांसदों में से 2 यानी 29%, हरियाणा के 5 सांसदों में से 1 यानी 20% और मध्य प्रदेश के 11 सांसदों में से 2 यानी 18% सदस्यों की प्रॉपर्टी 100 करोड़ से ज्यादा है।【 Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राजसभा#देश#
Comments