*चक्रवात मोचा रविवार को 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश-म्यांमार तट पर टकराएगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*चक्रवात मोचा रविवार को 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश-म्यांमार तट पर टकराएगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भीषण चक्रवात मोचा और तीव्र हो गया है और आज सुबह साढे पांच बजे पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किमी दूर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लगे मध्य क्षेत्र में केंद्रित है।

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात के 150 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ म्यांमां और बांग्लादेश के तटों को पार करने की संभावना है।
चक्रवात के प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में  रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा, चक्रवात मोचा और तीव्र हुआ हैं।  अगले कुछ घंटों के दौरान गंभीर तूफान में बदलने की आशंका हैं। भीषण चक्रवात मोचा और तीव्र हो गया है और आज सुबह साढे पांच बजे पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किमी दूर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लगे मध्य क्षेत्र में केंद्रित था। मौसम विभाग ने कहा है कि इस चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर अगले चार घंटों के दौरान गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह चक्रवात उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है। इसके 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ म्यांमा और बांग्लादेश के तटों को पार करने की संभावना है। चक्रवात के प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में आज से रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व हिस्‍से में बने चक्रवात ने भीषण रूप लिया हैं। बंगाल की खाडी के दक्षिण पूर्व हिस्‍से में बना चक्रवात ‘मोचा’ 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पिछले छह घंटे में उत्‍तर दिशा की ओर बढ गया है और इसने भीषण चक्रवात का रूप ले लिया है। यह पोर्ट ब्‍लेयर के पश्चिम में लगभग 520 किलोमीटर की दूरी पर बांग्‍लादेश में कॉक्‍स बाजार से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 11 सौ किलोमीटर और म्‍यांमार के सित्‍तवे से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में एक हजार 20 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 12 घंटे के दौरान चक्रवात के उत्‍तरी दिशा में बढकर कल सुबह तक बंगाल की खाडी के मध्‍य में अति भीषण रूप लेने की आशंका है। यह रविवार की दोपहर के आसपास डेढ सौ से 160 किलोमीटर की रफ्तार से अति भीषण चक्रवात के रूप में दक्षिण पूर्व बांग्‍लादेश और उत्‍तरी म्‍यांमार के तटों को पार कर सकता है। चक्रवात के असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज वर्षा हो सकती है। त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को अधिकांश स्‍थानों पर वर्षा और कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel#तूफान#मोचा

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई