*कर्नाटक के राज्यपाल ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए निमंत्रण दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*कर्नाटक के राज्यपाल ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए निमंत्रण दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया है। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलायी जायेगी। शपथ ग्रहण समारोह बैंगलुरू के "कंठीरवा स्टेडियम" में कल 20 मई को दिन में साढे बारह बजे होगा। इस बीच कल बैंगलुरू में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए "कंठीरवा स्टेडियम" को सजाया जा रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी आमंत्रित हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को आमंत्रित किया गया है। सीपीआईएम के सीताराम येचुरी भी आमंत्रित हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समारोह में भाग लेंगे।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel •#कांग्रेस#कर्णाटक#शपथग्रहण#डीके#सिध्धारमैया
Comments