*मौलाना आजाद विचार मंच और वाई खान फाउंडेशन के समन्वय से 18 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मौलाना आजाद विचार मंच और वाई खान फाउंडेशन के समन्वय से 18 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】आज पूरे देश में असुरक्षा का माहौल बन गया है। जाति-पाति का संदेह पैदा हो गया है इसलिए हर जाति का आम आदमी आज गरीबी के साये में जी रहा है लेकिन हमारे देश और प्रदेश में भाईचारा और सद्भावना कायम रहनी चाहिए। ऐसा हर भारतीय नागरिक महसूस करता है। हमारे देश में एकता,भाईचारा और सद्भावना बनाए रखने के लिए मौलाना आजाद विचार मंच और वाई खान फाउंडेशन के समन्वय से 18 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें मार्गदर्शन के लिए सभी धर्मों के धार्मिक नेता और बुद्धिजीवी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम18 फरवरी 2024 समय 5 बजे स्थान झूला मैदान,अग्रीपाड़ा मुंबई-3में होगा। ऐसा एक पत्रकार परिषद मेंसंस्था प्रवक्ता ने बताया था। मौलाना आज़ाद विचार मंच/वाई खान फाउंडेशन और एक कोशिश फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं।अनेकता में एकता: भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी धर्म एक साथ! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे पद्मश्री डॉ. ज़हीर काज़ी साहब (अध्यक्ष, अंजुमन-एल-इस्लाम) । पद्मश्री भारत गणराज्य का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।अंजुमन-1-इस्लाम भारत का प्रमुख शैक्षिक समूह और सामाजिक संगठन है। न्यायमूर्ति बदरुद्दीन तैयबी के नेतृत्व में दूरदर्शी लोगों के एक समूह द्वारा वर्ष 1874 में स्थापित किया गया था। इस कार्यक्रम को समर्थन मिल रहा है उसमें मोरादाबाद इत्तेफाक समिति, लाइफ इन लाइट (एनजीओ), मुंबई का स्वाभिमान, पत्रकार उत्कर्ष समिति,ऑल इंडिया उलमा बोर्ड (आरिफ बापू), सलाहकार नदीम सिद्दीकी,पवार हेल्थ फाउंडेशन,परवाज़ फाउंडेशन,अंजुमन बाशिंदगाने बिहार,मुबीन कुरेशी,मिलाप फाउंडेशन,फाउंडेशन 4 यू, ग्रीन सेवा,लोक सेवा,होप फाउंडेशन, यंग इस्लाह ग्रुप, हौसला फाउंडेशन (फातिमा), सी ग्रीन वेल्फेयर फाउंडेशन और कई अन्य सम्मानित एनजीओ एवं सामाजिक प्रतिनिधि हैं। आपकी सम्मानित उपस्थिति हमारे प्रयास में अत्यधिक मूल्य जोड़ेगी। ऐसा आगे बताया गया था। 【Photo By MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#सदभावना#राष्ट्रीय एकता#सम्मेलन
Comments