किसानों के मार्च का NCR के ट्रैफिक पर असर, दिल्ली में फिर बदली ट्रैफिक व्यवस्था; पुलिस की नई एडवाइजरी जारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
किसानों के मार्च का NCR के ट्रैफिक पर असर, दिल्ली में फिर बदली ट्रैफिक व्यवस्था; पुलिस की नई एडवाइजरी जारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी किसान पंजाब-हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक सलाह जारी की है। साथ ही कई ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर में लोगों को आज तीसरे दिन भी जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। कई रास्तों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाने सहित कई मांगों को लेकर किसान मंगलवार 13 फरवरी से पंजाब-हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की दिल्ली में एंट्री रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं और कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते आज तीसरे दिन भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले रास्तों पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर सख्त किलेबंदी की गई है।
टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस वजह से यहां के ट्रैफिक को नजफगढ़ में डायवर्ट कर दिया गया है।
दौरान किसानों के भारत बंद के समर्थन में आई थी कांग्रेस। कांग्रेस ने कहाकि सरकार चंदा दाताओं का करती है सम्मान । एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले किसानों ने हरियाणा सीमा से सटे पंजाब के शंभू बार्डर पर मोर्चा लगा लिया है। किसान नेताओं ने बुधवार 14 फरवरी को कहा था कि केंद्र सरकार से बातचीत तक वे आगे नहीं बढ़ेंगे। 15 फरवरी को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में तीसरी दौर की वार्ता आयोजित की जाएगी।किसानों ने बुधवार को दूसरे दिन भी जमकर उपद्रव किया था लेकिन हरियाणा ने अपनी सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पंजाब भर में गुरुवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेल ट्रैक जाम करने की घोषणा की है।
कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा था कि किसान संगठनों ने जो भारत बंद का एलान किया है हम उसका समर्थन कर रहे हैं। 15 फरवरी को सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी किसानों के साथ मुलाकात करेंगे।कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। सड़कों में कीलें लगा दी गई हैं। जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है ये निंदनीय है। किसान देश और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं, वे अन्नदाता हैं। ये सरकार चंदादाताओं का सम्मान करती है अन्नदाताओं का नहीं।【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#किसान रैली
Comments