*मौसम विभाग ने 21 से 24 मई तक महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अनुमान जताया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मौसम विभाग ने 21 से 24 मई तक महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अनुमान जताया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】IMD ने दिल्ली से महाराष्ट्र तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं।
महाराष्ट्र में आंधी और बारिश से 6 लोगों की मौत हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में 20-25 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं। महाराष्ट्र के मुलायम महानगर मुंबई में 20 मई मंगलवार शाम को जोरदार बारिश हुई थी। भारी बारिश के साथ कई इलाकों में आंधी और बिजली भी गिरी थी। जिससे शहर की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ था। दौरान मौसम विभाग ने 22 मई गुरुवार को महानगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। मुंबई समेत ठाणे और पालघर में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते मछुआरों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अनुमान हैं। मौसम विभाग ने 21 से 24 मई तक महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। इसका कारण अरब सागर के पूर्व-मध्य क्षेत्र में कर्नाटक तट के पास बना चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बताया जा रहा है। मुंबई मौसम केंद्र ने बताया कि कर्नाटक तट से दूर मध्य-पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। अनुमान है कि 22 मई के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे मजबूत होता जाएगा। मौसम विभाग की अधिकारी शुभांगी भूटे ने बताया कि इस मौसमी सिस्टम के कारण महाराष्ट्र में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। इसी दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। दक्षिण कोंकण,दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मुंबई जैसे इलाके बारिश से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और अलग-अलग जगहों पर इससे भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और  मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में अरब सागर में मौसम खराब रहने की संभावना है। महाराष्ट्र और गोवा के पास समुद्र में 21 मई से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह उत्तर की ओर बढ़ सकता है और 24 मई तक मजबूत हो सकता है। सीएमओ के अनुसार राज्य के तट पर तत्काल कोई खतरा नहीं है लेकिन 22 से 24 मई के बीच समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रायगढ़,रत्नागिरी,मुंबई और पालघर के पास समुद्र खास तौर पर अशांत रहेगा।
IMD के अनुसार महाराष्ट्र में मानसून जून के पहले हफ्ते तक पहुंच सकता है।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metrro City Post•News Channel•# बारिश# मुंबई# मौसम

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई