*मध्य प्रदेश में तेज बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन अस्त व्यस्त, अलर्ट जारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मध्य प्रदेश में तेज बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन अस्त व्यस्त, अलर्ट जारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मध्य प्रदेश में बारिश ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। 50 घंटे से अधिक समय से हो रही लगातार बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। ज्यादातर शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने भोपाल,इंदौर,उज्जैन,राजगढ़ और ग्वालियर समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आज भी भोपाल और इंदौर समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के स्कूलों में फिर से अवकाश घोषित कर दिया है। बारिश के कारण राज्य के अधिकांश बांधों के गेट खोलने पड़े हैं और इससे राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। कई बड़े शहरों और गांवों के बीच सड़क संपर्क बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। स्थिति यह है कि राजधानी भोपाल के अधिकांश इलाकों तक में कल दिन भर बिजली और इंटरनेट कनेक्शन नहीं रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और लोगों से लगातार सतर्क की अपील की है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और गुजरात में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया हैं।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन पश्‍चिमी मध्‍य प्रदेश, पूर्वी राजस्‍थान और उत्‍तरी गुजरात में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इन राज्‍यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर० के० जेनामणि ने बताया कि ओडिशा,हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है।
जूना के आस-पास जो डिपरेशन केन्द्रीव होते हैं जिसकी वजह से हेवी रैनफॉल टू एक्‍सट्रिमली हेवी रैनफॉल अपटू 200 मिलीमीटर। हम लोग रेड कलर वार्निंग दिया है । जो पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और पूर्व राजस्‍थान में आज वाइव के लिए और बारिश भी बहुत हो रहा है वहां फलडिंग सिचुएशन विल फॉर फर्दर डिटो रेड और 23 अगस्‍त के लिए ये सिस्‍टम जो है धीरे-धीरे राजस्‍थान की तरफ से जाएगा। कोटा के साउथ वेस्‍ट में आ जाएगा कल सुबह तक। तो इसलिए जो दक्षिण का राजस्‍थान का इलाका है, गुजरात का जो उत्‍तरी भाग है । राजस्‍थान का जो सलगन एरिया है। उसमें हम लोगों ने रेड अलर्ट दिया है कल के लिए। तो ये दो दिन जो हेवी रैनफॉल मेनली पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान और उत्‍तरी गुजरात में रहेगा। उत्‍तराखंड, हिमाचल में भी रेनफॉल कम होगा। आगे भी जो उत्‍तराखंड, हिमाचल का जो रेनफॉल हुआ था 19 को ऐसा कुछ होने वाला नहीं है अगले 3-4 दिन।

अब मौसम की जानकारी 23 अगस्त 2022 की, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुम्‍बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 31 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे । तेज बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√Metro City post•News Channel•#बारिश#अलर्ट

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई