*उत्तराखंड में कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित,ओडिशा,दिल्ली,,पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश को एक नया दौर शुरू होगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*उत्तराखंड में कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित,ओडिशा,दिल्ली,,पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश को एक नया दौर शुरू होगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】उत्तराखंड में कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी में भूस्खलन के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। तमिलनाडु से गंगोत्री धाम के दर्शन करने आया एक व्यक्ति गंगा घाट पर स्नान करते समय बह गया था। बचाव दल का तलाशी अभियान जारी है। उधर पुरोला में बाढ़ से एक एटीएम समेत छह दुकानें बह गईं थी। बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में करीब साढ़े 24 लाख रुपये थे। मलबे के कारण धरासू और सिल्कीआरा जिले में कई जगह पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं। नेतला, पकोड़ा, नाला और बंदरकोट में भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हैं।
दौरान यह खब़र आई थी कि ओडिशा में सप्ताहांत के आसपास एक और संभावित निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश के आसार हैं। ओडिशा में सप्ताहांत के आसपास एक और संभावित निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि.राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को कईं जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण कई गांवों और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी। राज्य में सड़क संपर्क बाधित हो गया और उफनती नदियों पर बने कुछ पुल ढह गए थे। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि चार उत्तरी तटीय जिलों में मानसून ‘ट्रफ’ और पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई थी।
एक बुलेटिन के अनुसार जाजपुर में 24 घंटे के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक 150 मिमी भारी बारिश दर्ज की गयी थी। सुकरौली में 89 मिमी भारी बारिश और जिला मुख्यालय बारीपदा में 69 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी। बालासोर के खैरा में 79 मिमी और क्योंझर के घासीपुरा में 78 मिमी बारिश हुई थी। भुवनेश्वर,कटक और कई जिलों में मध्यम बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को खुर्दा, कटक, पुरी,संबलपुर,जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, अंगुल, ढेंकनाल और बारगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कल शनिवार और परसो रविवार को कटक, ढेंकनाल, जाजपुर, कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ सहित कई जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है। विभाग ने मछुआरों को आज 13 अगस्त शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और शनिवार-सोमवार तक तट से दूर नहीं जाने की सलाह दी है।
दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने के साथ आज शनिवार से बारिश होने की संभावना हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं । जबकि शनिवार से कुछ दिन तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी थी। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिन में कुछ खास बारिश नहीं हुई है, क्योंकि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) देश के मध्य हिस्से में व्याप्त है। ‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) कुछ समय के लिए उत्तरी हिस्सों की ओर बढ़ेगा और शनिवार से दिल्ली तथा अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान केवल मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण इसके कमजोर पड़ने और कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। पलावत ने बताया कि कम दबाव वाले क्षेत्र के पूरे उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे दिल्ली,पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश को एक नया दौर शुरू हो सकता है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार जुलाई में अतिरिक्त बारिश के बाद अगस्त में अब तक केवल 20.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है । जबकि सामान्य तौर पर इस महीने में 76.6 मिमी बारिश होती है। दिल्ली में एक जून को मानसून की शुरुआत होने के बाद से 330.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि आमतौर पर इस अवधि में 360.4 मिमी बारिश होती है। उत्तर-पूर्व दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के अलावा बाकी सभी जिलों में इस मानसून के मौसम में अब तक सामान्य बारिश दर्ज की गई है।
मुंबई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 36 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम 32 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ में आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,तेज बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# बरसात#हवामान विभाग
Comments