*महाराष्ट्र के 4 जिलों में बाढ़ जैसे हालात:रायगढ़ में चट्‌टान खिसकने एक गांव के 40 घर बहे; 10 की मौत,127 लोग मलबे में दबे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महाराष्ट्र के 4 जिलों में बाढ़ जैसे हालात:रायगढ़ में चट्‌टान खिसकने एक गांव के 40 घर बहे; 10 की मौत,127 लोग मलबे में दबे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】रायगढ़ के इर्शालवाड़ी गांव में लैंडस्लाइड के मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू में लगी NDRF की टीमें। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार रात चट्टान खिसकने से करीब 40 घर तबाह हो गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 127 लोग अभी मलबे में दबे हैं। इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हें। मदद व पुनर्वासन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा। घटना स्थल की मुलाकात राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिंदे साहेब ने ली थी । उन्होंने राहत पैकेज का एलान भी किया था। इस राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा,सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका,गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 8 लोगों की मौत हो गई है। लैंडस्लाइड से सुरजन गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई, जबकि सेरा क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए 3 लोगों की मौत की खबर है।
मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। घटना खालापुर तहसील के इर्शालवाड़ी गांव में बुधवार रात को हुई। यहां करीब 40 घरों पर चट्‌टान का मलबा गिरा। लैंडस्लाइड से घर पूरी तरह तबाह हो गए। इनमें करीब 120 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। घरों के मलबे के बीच दबे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिशों में लगे NDRF कर्मी। बारिश और कोहरे के चलते लोगों के रेस्क्यू में मुश्किलें आ रही हैं।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…?
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पांडुचेरी, गोवा, कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख। इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम से जुड़े अपडेट्स जाने।
देश में बाढ़-बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं में 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के रत्नागिरि में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। कुछ मार्केट में पानी भर गया। वहीं सतारा में पहाड़ टूटकर गिर गया। मौसम विभाग ने पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया। वहीं ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। SBI की रिसर्च रिपोर्ट इकोरैप के अनुसार बिपरजॉय और मानसूनी बाढ़ की वजह से देश को 10,000-15,000 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ हैं। महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया था।असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 8 पहुंच गई। अभी भी 1 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गुजरात के राजकोट में जिले में भारी बारिश के बाद कई वाहन डूबते नजर आए। धोराजी में मंगलवार को 300 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। गुजरात के वेरावल में खराब हालत है, जहां बाढ़ जैसे हालात के बीच लोग अपने घर छोड़कर रिलीफ कैंप जा रहे हैं। आगरा में यमुना का वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी ताजमहल की दीवारों के पास पहुंच गया। असम के शिवसागर में बाढ़ आने के बाद NDRF की टीम रेस्क्यू करने पहुंची थी।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्रैक्टर में बैठकर राजघाट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था।
मुंबई में भारी बारिश के बाद एक पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मुंबई में भारी बारिश के बाद एक पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । पंजाब के पटियाला में भारी बारिश के बाद पानी में एक कार पूरी तरह से डूब गई। यमुना बाजार की कई कॉलोनियों में अभी भी पानी भरा है। महाराष्ट्र के रायगढ़ के रसायनी पुलिस स्टेशन में बारिश के चलते पानी भर गया। बाकी राज्यों का मौसम का हाल जान लीजिए...।

हिमाचल: 4 दिन खराब रहेगा मौसम, एडवाइजरी जारी; 24 घंटे में 2 की मौत । हिमाचल और मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर समेत 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट । मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 4 सिस्टम एक्टिव होने से पूरा प्रदेश तरबतर होगा। उज्जैन-रतलाम समेत 8 जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।  छत्तीसगढ़: बारिश का रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट । मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले लिए रेड अलर्ट,बस्तर,दंतेवाड़ा,सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  हरियाणा: भारी बारिश का यलो अलर्ट । 4 जिलों के लिए चेतावनी। हरियाणा में भारी बारिश होने को लेकर फिर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अब कोई बीमारी या महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। राज्य के 12 जिलों में 20 हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। 4 हजार लोग बुखार से पीड़ित हैं। संकलित समाचार आपके सामने साभार प्रस्तुत किए गए हैं । 【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#बारिश#बाढ़ #महाराष्ट्र# देश

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई