*घाटकोपर में भूस्खलन की घटना: 100 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया;बीएमसी का निरीक्षण*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*घाटकोपर में भूस्खलन की घटना: 100 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया;बीएमसी का निरीक्षण*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बृहन्मबई नगर निगम ( बीएमसी ) ने गुरुवार 20 जुलाई को घाटकोपर (पश्चिम) में मामूली भूस्खलन की घटना के बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था।

यह घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ के इरसलवाड़ी में भूस्खलन के कुछ घंटों बाद घाटकोपर में खैरानी रोड पर हुई थी। घटना के ब्यौरे को देखें तो घाटकोपर (पश्चिम) के भटवाड़ी में पितामह रामजी नगर में एक बड़ा पेड़ मंदिर की छत पर गिर गया। स्थानीय वार्ड कार्यालय और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम मौके पर पहुंची और आसपास रहने वाले लोगों को बाहर निकाला था।

एन वार्ड के सहायक नगर आयुक्त गजानन बेलारे ने कहा कि हमने क्षेत्र का निरीक्षण किया और 25 से 30 घर असुरक्षित स्थिति में पाए हैं। उनमें से लगभग 100 लोगों को तुरंत बर्वे नगर नगर निगम स्कूल नंबर 1 में स्थानांतरित कर दिया गया था।
इरसलवाड़ी घटना के बाद नगर निगम अधिकारियों ने मुंबई में भूस्खलन संभावित क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया है ।

अधिकारियों ने घाटकोपर में 15 और भांडुप में 10 इलाकों का दौरा किया था साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया है।
इसके अलावा गुरुवार, 20 जुलाई को पालघर जिले में बारिश से संबंधित तीन मौतें हुईं थी । कलोली गांव में एक कार के नदी में गिरने से एक की मौत हो गई थी। कापसे झील में तैरने गया 19 वर्षीय युवक डूब गया था। खमलोली में एक और युवक तालाब में डूब गया था। मुंबई से सटे वसई में 80 लोगों को जिनमें से ज्यादातर राजावली और मीठाघर से थे उनके घरों में बाढ़ आने के बाद स्थानांतरित कर दिया गया था।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•#घाटकोपर#भूस्खलन

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई