*संसार के दो विनाशकारी विश्व यूद्धों के बारे में जाने,यूद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*संसार के दो विनाशकारी विश्व यूद्धों के बारे में जाने,यूद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】संसार के दो विनाशकारी विश्व यूद्धों के बारे में यहां जाने कारी दी गई हैं । उसमें सबसे पहले पहला विश्व यूद्ध के बारे में जाने । गौरतलब है कि यूद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ हैं।
•प्रथम विश्व युद्ध साल 1914–1918 का विस्तृत विवरण:
•परिचय:
-प्रथम विश्वयुद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था। यह युद्ध मुख्य रूप से "मित्र राष्ट्र" (Allied Powers) और "केंद्रीय शक्तियाँ" (Central Powers) के बीच लड़ा गया था। इसका तात्कालिक कारण ऑस्ट्रिया-हंगरी के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड की हत्या जो 28 जून 1914 हुई थी वह था। जिसके बाद ऑस्ट्रिया व हंगरी ने सर्बिया पर युद्ध की घोषणा कर दी थी। गठबंधन प्रणाली और साम्राज्यवादी प्रतिस्पर्धा के कारण यह संघर्ष वैश्विक युद्ध में बदल गया था।
•मित्र राष्ट्र (Allied Powers):
-ये देश मुख्य रूप से "ट्रिपल एंटेंट" जिसमें फ्रांस,रूस,ब्रिटेन से विकसित हुए। इनमें शामिल प्रमुख देश थे:
-फ्रांस:
-रूसी साम्राज्य:1917 तक; अक्टूबर क्रांति के बाद बाहर निकला था।
-ब्रिटिश साम्राज्य जिसमें ब्रिटेन,कनाडा,ऑस्ट्रेलिया,भारत,दक्षिण अफ्रीका आदि थे।
-सर्बिया।
-बेल्जियम।
-जापान साल 1914 में जर्मन उपनिवेशों पर कब्ज़ा करने के लिए शामिल हुआ था।
-इटली 1915 में "लंदन संधि" के बाद मित्र राष्ट्रों में शामिल हुआ था। पहले केंद्रीय शक्तियों का सहयोगी था।
-रोमानिया साल 1916 में शामिल हुआ था।
-संयुक्त राज्य अमेरिका साल 1917 में जर्मनी की "अनियंत्रित पनडुब्बी युद्ध" और "ज़िममरमन टेलीग्राम" के बाद शामिल हुआ था।
-ग्रीस साल 1917 में शामिल हुआ था।
-पुर्तगाल साल 1916 में शामिल हुआ था।
•केंद्रीय शक्तियाँ (Central Powers):
इन देशों का नेतृत्व जर्मनी और ऑस्ट्रिया-हंगरी ने किया:
-जर्मन साम्राज्य।
-ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य।
-ऑटोमन साम्राज्य । जिसमें तुर्की अक्टूबर साल 1914 में शामिल हुआ था।
-बुल्गारिया साल 1915 में शामिल हुआ था। वह भी गैलीपोली में मित्र राष्ट्रों की हार के बाद ।
•प्रमुख घटनाएँ एवं युद्ध का स्वरूप:
-युद्ध की शुरुआत: ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया पर आक्रमण किया था। रूस ने सर्बिया का समर्थन किया था। जिसके बाद जर्मनी ने रूस और फ्रांस पर युद्ध की घोषणा कर दी थी।
-पश्चिमी मोर्चा: जर्मनी ने फ्रांस पर हमला करने के लिए बेल्जियम के माध्यम से आक्रमण किया था। जिससे ब्रिटेन युद्ध में शामिल हो गया। यहाँ "खाई युद्ध" (Trench Warfare) हुआ था।
जैसे "वर्दुन की लड़ाई" साल1916 और "सोम्मे की लड़ाई" साल 1916 में।
-पूर्वी मोर्चा: रूस ने जर्मनी और ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी लेकिन साल 1917 की क्रांति के बाद "ब्रेस्ट लिटोव्स्क संधि"कर युद्ध से बाहर निकल गया था।
-अमेरिका का प्रवेश:साल 1917 में जर्मनी द्वारा यू-बोट हमलों और मैक्सिको को अमेरिका के खिलाफ उकसाने के प्रयास "ज़िममरमन टेलीग्राम" के बाद अमेरिका मित्र राष्ट्रों में शामिल हुआ था।
-युद्ध का अंत: 1918 में "सेंट-मिहिएल"और "मेयूज़-आर्गोन" जैसे आक्रमणों के बाद केंद्रीय शक्तियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। 11 नवंबर 1918 को युद्धविराम समझौता हुआ था।
इस यूद्ध का परिणाम:
-साम्राज्यों का पतन:ऑटोमन,ऑस्ट्रिया-हंगरी,जर्मन और रूसी साम्राज्य समाप्त हो गए थे।
-संधियाँ:"वर्साय की संधि" साल 1919 ने जर्मनी पर भारी जुर्माना लगाया था। जो द्वितीय विश्व युद्ध का कारण बना था।
-इस युद्ध से अस्तित्व में आए नए देश: जिसमे पोलैंड, चेकोस्लोवाकिया,यूगोस्लाविया जैसे देश अस्तित्व में आए थे।
-राष्ट्र संघ (League of Nations):शांति बनाए रखने के लिए स्थापित हुआ लेकिन यह असफल रहा था।
•महत्वपूर्ण तथ्य:
-हताहत:पहले विश्व यूद्ध में लगभग 2 करोड़ मौतें और 2.1 करोड़ घायल हुए थे।
- दौरान नई तकनीक:टैंक,विषैली गैस और हवाई युद्ध का पहली बार इस्तेमाल।
-सामाजिक प्रभाव: युद्ध ने स्त्रियों की भूमिका बदली और वैश्विक आर्थिक संकट पैदा किया था। इस युद्ध ने 20वीं सदी के राजनीतिक और सामाजिक ढाँचे को गहराई से प्रभावित किया था और द्वितीय विश्व युद्ध की नींव रखी थी।
•अब देखें द्वितीय विश्व युद्ध का विस्तृत विवरण:
द्वितीय विश्व युद्ध साल 1939 से साल 1945 तक इतिहास का सबसे विनाशकारी युद्ध था। जिसमें 10 करोड़ से अधिक लोग मारे गए थे। यह युद्ध मुख्य रूप से धुरी राष्ट्रों (Axis Powers)और मित्र राष्ट्रों (Allied Powers) के बीच लड़ा गया था।
•प्रमुख पक्ष और उनके सदस्य देश:
-धुरी राष्ट्र (Axis Powers):
- जर्मनी,जिसमें नाजी पार्टी थी। जिसका नेता एडोल्फ हिटलर था।
- इटली,जिसमें फ़ासिस्ट पार्टी, नेता बेनिटो मुसोलिनी था।
- जापान का सम्राट हिरोहितो।
- सहयोगी देश थे:हंगरी,रोमानिया और बुल्गारिया आदि थे।
अब देखें मित्र राष्ट्र (Allied Powers):
- ब्रिटेन,प्रधानमंत्री: विंस्टन चर्चिल थे।
- सोवियत संघ, जिसके नेताथे जोसेफ स्टालिन।
- अमेरिका राष्ट्रपति: फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट।थे।
•युद्ध की प्रमुख घटनाएँ:
-साल1939:जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण किया था। यह दूसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत थी।
-साल1941: जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण ऑपरेशन बारबरोसा तहत। जापान ने ब्रिटेन के पर्ल हार्बर पर हमला किया था।
-साल1942–1943: रशिया के स्टेलिनग्राद की लड़ाई जो मोड़ बिंदु था।
- साल 1944:मित्र राष्ट्रों का नॉरमैंडी आक्रमण (D-Day)।
- साल 1945: जर्मनी का आत्मसमर्पण 8 मई को हुआ था। हिरोशिमा-नागासाकी पर परमाणु हमले के बाद जापान का आत्मसमर्पण 2 सितंबर को हुआ था।
•सोवियत संघ की रेड आर्मी की भूमिका:
-सोवियत संघ की सेना यानि कि रेड आर्मी ने यूरोपीय मोर्चे पर नाजी जर्मनी के खिलाफ निर्णायक योगदान दिया था।
•पूर्वी मोर्चा (Eastern Front):
- यह युद्ध का सबसे बड़ा और खूनी मोर्चा था। जहाँ 80% जर्मन सैनिक यानि नाजी सेना के सैनिक मारे गए थे।
-स्टेलिनग्राद की लड़ाई साल 1942–43 तक रेड आर्मी ने जर्मन सेना को घेरकर हराया था। यह युद्ध का निर्णायक मोड़ था।
-कुर्स्क की लड़ाई साल 1943 इतिहास का सबसे बड़ा टैंक युद्ध, जिसमें सोवियत विजय ने जर्मनी की रीढ़ तोड़ दी थी।
•जर्मनी पर विजय:
- साल 1945 में रेड आर्मी ने बर्लिन पर कब्जा किया था। जिसके बाद हिटलर ने आत्महत्या कर ली थी और जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया था।
•मानवीय कीमत:
- सोवियत संघ को सबसे अधिक नुकसान हुआ था। उनके यानि रेड आर्मी के साथ आम जनता भी 2.7 करोड़ से अधिक लोग मारे गए थे। जिनमें 1.4 करोड़ रेड आर्मी के सैनिक शामिल थे।
•रणनीतिक महत्व:
- रेड आर्मी के संघर्ष ने पश्चिमी मोर्चे (जैसे D-Day) पर मित्र देशों को राहत दी थी क्योंकि जर्मनी को दो मोर्चों पर लड़ना पड़ा था।
•आखिर में-:
रेड आर्मी ने नाजी जर्मनी को पराजित करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उसके बलिदान और संघर्ष के बिना युद्ध का परिणाम शायद अलग होता। सोवियत संघ का योगदान द्वितीय विश्व युद्ध की विरासत में एक अमिट अध्याय है।
विकिपीडिया के मुताबिक विश्व युद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संघर्ष है जिसमें दुनिया की प्रमुख शक्तियां शामिल होती हैं। यह शब्द मुख्य रूप से दो संघर्षों के लिए इस्तेमाल किया जाता है । प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) और द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) हुआ था।
•विश्व युद्ध के बारे में विकिपीडिया पर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध हैं।
•विश्व युद्ध में दुनिया के ज़्यादातर शक्तिशाली देश शामिल होते हैं।
•दूसरे युद्धों के मुकाबले विश्व युद्ध में लगभग सभी देश हिस्सा लेते हैं।
•विश्व युद्ध का असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पड़ता है।
•द्वितीय विश्व युद्ध हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराने के बाद खत्म हुआ था।
•प्रथम विश्व युद्ध इतिहास के सबसे घातक संघर्षों में से एक था।
•इस युद्ध में करीब 10 मिलियन सैनिक मारे गए और 20 मिलियन से ज़्यादा घायल हुए थे।
•इस युद्ध में नरसंहार सहित कारणों से करीब 10 मिलियन नागरिक भी मारे गए थे।
•यह दो विश्व युद्धों का मुख्य कारण क्या था?
द्वितीय विश्वयुद्ध होने के कई कारण थे । जिनमें से इटली में साल 1920 के दशक में फांसीवाद का प्रसार, जापानी सैन्यवाद,चीन पर साल 1930 के दशक में आक्रमण तथा साल 1933 में जर्मनी के राजनैतिक पटल पर एडोल्फ हिटलर का उदय आदि प्रमुख हैं।【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#संसारकेयुद्ध# पहलाविश्वयूद्ध# दूसराविश्वयूद्ध# खौफनाक# अंत
Comments