*महाराष्ट्र सरकार अपना बहुमत साबित करने में सफल रही*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महाराष्ट्र सरकार अपना बहुमत साबित करने में सफल रही*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महाराष्ट्र में 4 जुलाई को  शिंदे सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में कुल 164 वोट पड़े। उद्धव ठाकरे के करीबी विधायक संतोष बांगड़ ने शिंदे सरकार के समर्थन में वोट किया। वहीं विपक्ष को 99 वोट मिले।

रविवार को स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसमे बीजेपी के उम्मीदवार को कुल 164 वोट मिले, जबकि शिवसेना के उम्मीदवार को महज 107 वोट मिले। संजय राउत ने फ्लोर टेस्ट से पहले कहा है कि बागी विधायक जितनी सुरक्षा कसाब को भी नहीं थी।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है की शिंदे सरकार 6 महीने भी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार अगले 6 महीनों में गिर सकती है। ऐसे में हम सभी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं आदित्य ठाकरे ने कहा कि बागी विधायक हमसे आंख नहीं मिला सकते। वहीं शिंदे गुट ने शिवसेना (ठाकरे गुट) के 16 विधायकों को निलंबित करने की याचिका दी है। स्पीकर बनने के बाद राहुल नार्वेकर ने विधानसभा में एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता और भरत गोगावले को मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अजय चौधरी के विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्ति को खारिज कर दिया।

बीजेपी के राहुल नार्वेकर रविवार को चुने गए थे स्पीकर, आज होगा फ्लोर टेस्ट, पढ़ें पल-पल की अपडेट:

11:40 (IST) 4 Jul 2022 उद्धव ठाकरे के करीबी ने किया शिंदे सरकार को वोट:

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान उद्धव ठाकरे के करीबी विधायक संतोष बांगड़ ने शिंदे सरकार के समर्थन में वोट किया।

11:40 (IST) 4 Jul 2022 शिंदे सरकार ने फ्लोर टेस्ट किया पास:

विधानसभा में विश्वास मत के दौरान एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 मत मिले। उद्धव ठाकरे के एक करीबी विधायक ने शिंदे को वोट दिया।

11:05 (IST) 4 Jul 2022 हम गांवों में जाएंगे: संजय राउत:

संजय राउत ने कहा, “पार्टी कमजोर नहीं होगी, हमारी ऑक्सीजन शक्ति नहीं है। हम इसलिए मजबूत नहीं हैं कि हम सत्ता में हैं, हम मजबूत हैं और इसलिए हम सत्ता में हैं। लोग आते हैं और जाते हैं। उन्होंने हमारी पार्टी में शामिल होने का विकल्प चुना और बाहरी ताकतों के कारण चले गए। हम गांवों में जाएंगे, अन्य कार्यकर्ता ढूंढेंगे।”

11:00 (IST) 4 Jul 2022 कसाब के पास भी नहीं थी इतनी सुरक्षा:

संजय राउत ने कहा, “यह (भाजपा और शिंदे गुट का गठबंधन) एक अस्थायी व्यवस्था है, वे लोगों के पास नहीं जा सकेंगे। वे शिवसेना में शेर थे। कसाब के पास भी इतनी सुरक्षा नहीं थी लेकिन जब वे मुंबई पहुंचे तो उनके पास थी। आप किससे डरते हैं?”

10:36 (IST) 4 Jul 2022 16 विधायकों को निलंबित करने की याचिका:

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले ने विधानसभा अध्यक्ष को व्हिप के उल्लंघन के आरोप में पार्टी के 16 विधायकों को निलंबित करने की याचिका दी है। 16 विधायकों को निलंबन के लिए नोटिस जारी किया जाएगा, स्पीकर के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।

शिवसेना ने आज दोपहर मुंबई के शिवसेना भवन में अपने सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी।:

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके साथ देवेन्द्र फडनवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। रविवार को स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमे बीजेपी के राहुल नार्वेकर ने जीत हासिल की। शिंदे शिवसेना के 39 विधायकों के साथ अलग हो गए थे। आज शिंदे सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# महाराष्ट्र सरकार

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई