*महाराष्ट्र के विदर्भ और कोंकण में भारी बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महाराष्ट्र के विदर्भ और कोंकण में भारी बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】14 जूलाई गुरुवार को कोंकण और गोवा,गुजरात के कुछ हिस्सों,मध्य महाराष्ट्र,विदर्भ के कुछ हिस्सों,तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक,केरल,छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,दक्षिण-पूर्व राजस्थान,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और पंजाब के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी तट के साथ मौसम का हाल देखें तो आंतरिक कर्नाटक,दक्षिण तेलंगाना,तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप,जम्मू कश्मीर,हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।  झारखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है ।

दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, IMD ने गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में 13 जूलाई बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और यह स्थिति अगले दो दिन रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग (IMD) ने सुबह शहर के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।

सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश हुई थी, जिससे तापमान में तो गिरावट आई लेकिन उमस भी बढ़ गई। ‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि उच्च आर्द्रता तथा उच्च तापमान के कारण अलग-अलग जगहों पर संवहनी बादल बनते हैं, जिससे थोड़ी-थोड़ी बारिश होती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में पिछले दो दिन से ऐसा ही हो रहा है। पलावत ने कहा कि उत्तरी भारत में 18 जुलाई से बारिश के जोर पकड़ने की संभावना है। सफदरजंग वेधाशाला में एक जून से मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से 148.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में औसतन 149.7 मिमी बारिश होती है।


अब देखें मौसम का हाल, 14 जुलाई 2022 का, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 35 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 31 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#मौसम#बारिश

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई