*राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हुई,महाराष्ट्र, गोवा में भी भारी बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हुई,महाराष्ट्र, गोवा में भी भारी बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश उदयपुर के मावली में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, कल से लेकर बुधवार सुबह तक मावली में 12 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के सागवाड़ा में सात सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में छह सेंटीमीटर, नदबई व जायल में पांच सेंटीमीटर व नोखा में चार सेंटीमीटर बारिश हुई। इस दौरान राज्य के झुंझुनू, बारां, चित्तौड़गढ़, अलवर, झालावाड़ व बांसवाड़ा जिलों में कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को कोटा, उदयपुर के साथ-साथ जोधपुर संभाग के जिलों में कई जगह भारी बारिश व एक दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
बुधवार 13 जूलाई को दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों,उत्तरी मध्य महाराष्ट्र,कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
गुजरात के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, जम्मू कश्मीर,पूर्वोत्तर भारत,उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा,उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड,आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है ।
दौरान दिल्ली में बारिश से जलजमाव, यातायात जाम हुआ। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बारिश के कारण जलजमाव होने से यात्रियों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। बुराड़ी, जसोला, पीतमपुरा, रिठाला, बिजवासन और शिवाजी विहार सहित कई हिस्सों में यातायात जाम और जलभराव की सूचना मिली। मध्य दिल्ली में भी जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि ट्रैफिक अलर्ट,भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। कार्यालय जाने वालों ने अक्षरधाम, जीटीबी नगर, आईटीओ, बुराड़ी, सरदार पटेल मार्ग जैसे महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक जाम की सूचना दी। अंकित शर्मा नामक एक यात्री ने कहा कि आम तौर पर मुझे इंदिरापुरम से अपने कार्यालय पहुंचने में 35 मिनट लगते हैं। लेकिन बारिश के कारण, मुझे आज सुबह एक घंटे से अधिक समय लगा। दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पार करते ही मैं ट्रैफिक में फंस गया। वहां से अक्षरधाम तक ट्रैफिक की गति बेहद धीमी हो रही। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में राजौरी गार्डन, पश्चिम पंजाबी बाग,अशोक नगर,द्वारका,जंगपुरा,नेहरू नगर,आनंद विहार,विश्वास नगर,सीआर पार्क,सफदरजंग एन्क्लेव, करोल बाग,पहाड़गंज,सब्जी मंडी,आजादपुर, जहांगीरपुरी और किंग्सवे कैंप जैसे स्थानों से पेड़ गिरने की कुल 19 शिकायतें सामने आई हैं। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में दो मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में पहली बार मानसून की बारिश 30 जून को हुई थी, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी।
तेलंगाना के कई हिस्सों में विशेष रूप से राज्य के पूर्वोत्तर जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त है। गोदावरी नदी उफान पर है और भद्राचलम में जल स्तर कल शाम तक 53.9 फिट तक बढ़ गया है। प्रशासन ने भद्राचलम में चेतावनी संख्या-3 जारी की है। नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इस बीच हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि कुछ और दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वोत्तर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तरी और मध्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस बीच, राज्य प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं और एनडीआरएफ और वायु सेना की टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने वर्षा प्रभावित जिलों के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बारिश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जरूरत के समय लोगों के साथ खड़े रहने को कहा है।
गुजरात में भी भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के सबसे अधिक प्रभावित पांच जिलों से पांच सौ आठ लोगों को बचाया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 35 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#बारिश #मौसम का हाल
Comments