*राजस्थान: राजधानी जयपुर सहित कई जगह बारिश हुई, देखें आज के मौसम का हाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*राजस्थान: राजधानी जयपुर सहित कई जगह बारिश हुई, देखें आज के मौसम का हाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और 16 जूलाई शनिवार दिन में राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में बारिश हुई है। राज्य में बारिश का दौर आगे जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार,शनिवार को शाम छह बजे तक राजधानी जयपुर में 17.8 मिमी. बारिश हुई थी । अजमेर में 14 मिमी,चित्तौड़गढ़ में 11 मिमी, गंगानगर में नौ मिमी,चूरू व भीलवाड़ा में पांच मिमी, संगरिया में चार मिमी और सीकर में तीन मिमी बारिश हुई है। इसके अनुसार राज्य के बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में अगले 48 घंटों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि जयपुर,कोटा,उदयपुर,भरतपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर अगले तीन-चार दिन में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच लगातार बारिश के कारण जलभराव संकट से जूझ रहे सीमावर्ती गंगानगर शहर में हालात शनिवार को कुछ सुधरे। शहर में पानी निकासी के लिए शुक्रवार को सेना की मदद ली गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सेना और जिला प्रशासन के लगातार प्रयासों के बाद अधिकांश बरसाती पानी की निकासी हो गई है। प्रभावित इलाके के 80 प्रतिशत हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल है। उन्होंने बताया कि सेना की तीन यूनिट अब भी जल निकासी के काम में जिला प्रशासन का सहयोग कर रही है।
दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की। राज्य सरकार राहत शिविरों और अन्य आश्रय स्थलों में रहने वाले प्रत्येक परिवार को 3 हजार 800 रुपये देगी। मुख्यमंत्री ने आज उन छात्रों को बैंक खातों के माध्‍यम से एक-एक हजार रुपये प्रदान किए जिनकी अध्ययन सामग्री बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से मुफ्त पाठ्य पुस्तकों के अलावा कुल एक लाख एक हजार 539 छात्रों को मुख्यमंत्री विशेष पुस्तक अनुदान के अंतर्गत धनराशि प्राप्त हुई है। हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बाढ़ में 195 लोगों की जान चली गई और 35 लोग अब भी लापता हैं। राज्य के 34 जिलों में 89 लाख से अधिक लोग बाढ से प्रभावित हैं। 54 हजार से अधिक मवेशी बाढ में बह गए हैं और दो लाख चालीस हजार 96 हेक्टेयर फसल और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार सभी प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाढ प्रभावित लोगों को 16 अगस्त, तक राहत पैकेज मिल जाएगा।

खब़र दिल्ली से, यहां कई इलाकों में आज सुबह 17 जूलाई रविवार को बारिश हुई । दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली।
अब देखें मौसम का हाल, 17 जुलाई 2022 का,जाने कैसा रहेगा आज का मौसम ? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुम्‍बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजस्थान के जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।सा.।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#बारिश#मौसम

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई