*महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र में कल से भारी वर्षा जारी, पिछले 24 घंटों में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 9 लोगों की मृत्यु हुई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र में कल से भारी वर्षा जारी, पिछले 24 घंटों में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 9 लोगों की मृत्यु हुई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र में कल 10 जूलाई रविवार से भारी वर्षा जारी है। 24 घंटों में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में नौ लोगों की मृत्यु हुई है। वर्धा जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मृत्यु हुई और दो लोग बाढ़ में बह गए। गढ़चिरौली के अहेरी तालुका में पांच यात्रियों वाला ट्रक बाढ़ में बह गया। स्थानीय अधिकारियों ने तीन शव बरामद कर लिये है और दो यात्रियों की खोज जारी है। नांदेड़ और सिंधुदुर्ग जिले में बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मौसम विभाग ने आज चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिले के लिए रेड अलर्ट और कोंकण क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोंकण और पश्चिमी विदर्भ के कई जिलों के लिए कल रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वर्षा से जुड़ी कई घटनाओं में 76 लोगों की मृत्यु हो गई और 62 लोग घायल हुए है। पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और आठ सौ से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 13 और राज्य आपदा मोचन बल की 3 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी है। महाराष्‍ट्र और विदर्भ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश जारी हैं। महाराष्‍ट्र और विदर्भ क्षेत्र में कल रविवार 10 जूलाई की रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। गढ़ चिरौली जिले में अहेरी तालुका में बाढ़ के पानी में ट्रक में सवार पांच यात्री बह गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रक से तीन शव आज बरामद कर लिए गए हैं और बाकी दो के लिए सघन तलाश अभियान चल रहा है। बारिश से जुड़ी एक अन्‍य घटना में गढ़चिरौली जिले के ही भामरागढ़ तालुका में राज्‍य बिजली वितरण कंपनी का एक वरिष्‍ठ इलेक्ट्रिशियन पानी में बह गया। अमरावती जिले में कल बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई। लगातार बारिश से धामनगांव रेलवे तालुका में एक पुल के पानी में डूब जाने से अनेक गांवों का संपर्क अमरावती जिले के शेष हिस्‍सों से कट गया है। निबोली गांव में अनेक घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। लगातार बारिश से इलाके में फसलों को भारी क्षति हुई है।

दौरान मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होगी । ऐसा मौसम विभाग का कहना है ।
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार की सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई और शहर में कहीं भी जलजमाव होने की कोई खबर नहीं है। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे में शहर और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई में औसतन 12.04 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 22.12 मिमी और 12.76 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कहीं भी जलजमाव होने की कोई शिकायत नहीं मिली है और सार्वजनिक बसों के मार्ग में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे गलियारे पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

अब मौसम का हाल गुजरात से : अहमदाबाद में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। गुजरात के अहमदाबाद में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है। निचले इलाकों में जलभराव से सामान्य जीवन प्रभावित है। वलसाड में भारी बारिश के बाद औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ा जिससे निचले इलाकों में जलभराव हुआ। जलस्तर बढ़ने से लोगों को स्थानांतरण किया गया। गुजरात में कल अहमदाबाद में तेज वर्षा हुई। कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है और ज्यादातर अंडरपास अवरूद्ध हो गये। जिला प्रशासन ने मूसलधार बारिश देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। दक्षिण और मध्य गुजरात कल से लगातार तेज बारिश की चपेट में है। निचले इलाकों से तीन हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है
जबकि दक्षिण भारत के अहम राज्य तेलंगाना में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया हैं । तेलंगाना में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। विशेषकर उत्‍तरी जिलों पर अधिक असर पड़ा है। जल ग्रहण क्षेत्रों में वर्षा से कई नदियां उफान पर हैं। कल रात 11 बजे तक गोदावरी नदी का जलस्‍तर भद्राचलम में बढ़कर 42 फुट तक पहुंच गया था। हैदराबाद मौसम केन्‍द्र ने गोदावरी का जल स्तर और बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन तक राज्य में अत्‍यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राज्‍य सरकार ने सभी शिक्षण संस्‍थानों में तीन दिन का अवकाश घोष‍ित कर दिया है। मुख्‍यमंत्री के.चन्द्रशेखर राव ने स्थिति की समीक्षा की और मौसम विभाग को बाढ़ की किसी आशंका से संबंधित चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें राहत कार्यों के लिए तैयार रखी गयी हैं। जिला मुख्‍यालयों में नियंत्रण कक्ष और हेल्‍प डेस्क बनाए गए हैं।

दौरान भारत की राजधानी दिल्ली में सुबह उमस भरी रही, मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य तापमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 75 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। दिल्ली में दिन के समय अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर ‘संतोषजनक’ (86) श्रेणी में दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता हैं । 

अब देखें मौसम का हाल, 11 जुलाई 2022 का , जाने कैसा रहेगा आज का मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है । भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सा.।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# मौसम#बारिश 

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई