*मौसम विभाग ने देश के मध्यवर्ती और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा की चेतावनी दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मौसम विभाग ने देश के मध्यवर्ती और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा की चेतावनी दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मौसम विभाग ने देश के मध्यवर्ती और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र,गोवा, तटवर्ती कर्नाटक और केरल में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान है। इस बीच मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों में कोंकण,मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस बीच मराठवाड़ा के कुछ जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे महाराष्ट्र-गोवा समुद्र तट के किनारे समुद्र में न जाएं। कोंकण में सुबह से ही भारी बारिश जारी है । कोल्हापुर में कम से कम दो नदियां खतरे के निशान के आस-पास बह रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए एनडीआरएफ की पांच टीमों को मुंबई में, एक-एक नागपुर,चिपलुन और महाड जिले में तैनात किया गया है। दिल्ली, कोलकाता और चेन्‍नई में बादल छाये रहने और एक दो स्‍थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। श्रीनगर, जम्‍मू और मुज्फ्फराबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे या गरज के साथ बारिश हो सकती है। लेह और गिलगिट में बादल छाये रहेंगे। गुवाहाटी, इम्‍फाल,अगरतला,गंगटोक,कोहिमा, शिलंग,ईटानगर और आइजॉल में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।


*मानसून समय से छह दिन पहले पूरे देश में सक्रिय हुआ*
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून निर्धारित समय से छह दिन पहले ही देश के सभी भागों में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अब मॉनसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात और राजस्थान के शेष भागों की ओर बढ़ गया है। वर्ष 2003 से अब तक केवल पांच बार ऐसा हुआ है जब दो जुलाई से पहले मॉनसून पूरे देश में एक साथ पहुंचा है। अगले पांच दिनों में ओडिसा,गुजरात,कोंकण और गोवा में तेज वर्षा का अनुमान है। केरल के कई भागों में तेज वर्षा जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने इडुकी, त्रिशूर, कोझिकोड़, कन्नूर और कासरगोड़ जिलों में औरेंज अलर्ट जारी किया है। मल्लापुरम में भी कल अलर्ट की घोषणा रहेगी।

*पूरे देश में पहुंच चुका है मानसून: मौसम विभाग*
गुजरात और राजस्थान में मौसमी बारिश की शुरुआत के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। मौसम विभाग ने कहा कि आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। एक जून की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत केरल में हुई थी।
हालांकि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति सुस्त रही है और देश में बारिश में आठ प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और जुलाई में देश में अच्छी बारिश होगी।

*दिल्ली में सुबह का मौसम रहा था उमस भरा, दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार दिखें थे*

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा था। दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार दिखें थे हैं। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना रही थी । दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई थी। वहीं शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#मान्सून

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई