*राजस्थान के कई इलाकों में मानसून की मूसलाधार बारिश जारी, साथ में देखें मौसम का हाल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*राजस्थान के कई इलाकों में मानसून की मूसलाधार बारिश जारी*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून की मूसलाधार बारिश जारी है और बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार,मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बूंदी, डूंगरपुर,सिरोही,कोटा और राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 203 मिमी.बारिश भूंगड़ा,बांसवाड़ा में दर्ज की गई है। इसी तरह बांसवाड़ा के बागीडोरा में 177 मिमी., चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 153 मिमी., झालावाड़ के डग में 118 मिमी. तथा बूंदी के तालेड़ा में 76 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार कम दबाव का एक क्षेत्र इस समय उत्तर पूर्व विदर्भ के ऊपर स्थित है। राजस्थान के कोटा,उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में मानसून आगामी 24 घंटे तक सक्रिय रहने व कहीं कहीं भारी बारिश व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही के बीच मंगलवार को लोग भारी उमस से परेशान रहे।

दौरान उत्‍तराखंड के विभिन्‍न इलाकों में 19 जूलाई मंगलवार को  सवेरे से ही बारिश जारी रही थीं।
उत्‍तराखंड के विभिन्‍न इलाकों में मंगलवार को सवेरे से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून,टिहरी, पौडी,नैनीताल,चम्‍पावत,उधमसिंह नगर और पिथौरागढ में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के सात जिलों में 18 जूलाई सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई तक राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में अत्‍यधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और मुख्‍य सचिव डॉ० एस.एस. संधू ने गढवाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्‍तों सहित सभी जिला अधिकारियों को अत्‍यधिक वर्षा से सतर्क रहने और विभागों के बीच समन्‍वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

दौरान दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है । दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। आम तौर पर बादल छाए रहेंगे,मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

अब देखें, मौसम का हाल, 20 जुलाई 2022 का , जाने कैसा रहेगा आज का मौसम ?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। अधिकतम 35 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।Photo 【Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#मौसम


Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई