*राजस्थान: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*राजस्थान: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 16 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश कोटा के दीगोद में दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान दिगोद में 16 सेमी, दौसा में 14 सेमी, झुंझुनू के मलसीसर में व बारां के अंता में 9.9 सेमी, धौलपुर, अलवर के नीमराणा व चुरू के राजगढ़ में 7.7 सेमी, जयपुर के जमवारामगढ़ में छह सेमी बारिश हुई थी। राजधानी जयपुर में इस दौरान कुल मिलाकर 10.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। विभाग ने आज के 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक जगह भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अनुसार अजमेर,बारां,भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, कोटा,बीकानेर,जोधपुर,नागौर व पाली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
बांधो में पानी की स्थित:अजमेर, 21 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर के आनासागर में 12.4, फॉयसागर में 18.6, शिवसागर न्यारा 5.6, पुष्कर में 14.6, मकरेड़ा में 5.10 एवं ताज सरोवर अरनिया में 1.06 फीट पानी है। इसी प्रकार मदन सरोवर धानवा में 0.9, मुण्डोती में 1.9, खानपुरा तालाब में 6.3, लाखोलाव टैंक हनुतिया में 5.4, जवाजा तालाब में 1.3, देलवाड़ा तालाब में 1.1, छोटा तालाब चाट में 5.2, रणसमन्द नयागांव में 1.5, मदनसागर डीडवाडा में 6.5, बूढ़ा पुष्कर में 1.81, विजयसागर फतेहगढ़ में 2.1, सिन्दूर सागर सरवाड़ में 1.2, गज सागर सरवाड़ 2, एवं बाके सागर सरवाड़ 7.08 फीट पानी है।
अजमेर जिले में वर्षा: अजमेर, 21 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर में 302, श्रीनगर 242, गेगल में 47.80, पुष्कर में 300, गोविन्दगढ़ में 151, बूढ़ा पुष्कर में 157, नसीराबाद में 347, पीसांगन में 261.50, मांगलियावास में 305.50, किशनगढ़ में 198, बांदरसिदरी में 77, रूपनगढ़ में 326, अराई में 109.70, ब्यावर में 250 एवं ब्यावर सहायक अभियन्ता में 308 एम.एम. वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
इसी प्रकार जवाजा में 98.50, टॉटगढ़ में 222, सरवाड़ में 273, सरवाड पुलिस थाना में 290, गोयला में 207, केकडी में 213.20, सावर में 183, भिनाय में 202, मसूदा में 301, बिजयनगर में 228 तथा नारायणसागर में 224 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 224 एम. एम. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
दौरान खब़र दिल्ली से, दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, दिन में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बाद सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 56.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के कारण, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, भैरों मार्ग-रिंग रोड जंक्शन,विकास मार्ग,डीएनडी और सराय काले खां सहित कई प्रमुख हिस्सों पर भारी जाम की खबर है । आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा था। आईएमडी ने अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
अब खब़र यूरोप से,पश्चिम यूरोपीय देश भीषण गर्मी की चपेट में, तापमान ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोडे हैं। पश्चिमी यूरोप मे तेज गर्मी और लू के कई रिकॉर्ड टूट गए हैं। ब्रिटेन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वेनिंगटन सहित पूरे लंदन में सूखी घास में लगी आग पर काबू करने के लिए कई दमकलों को लगाया गया। जर्मनी में भी कल वर्ष का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पुर्तगाल में भी अधिक गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ी है। फ्रांस में इस सप्ताह के सोमवार को 64 अलग-अलग स्थानों में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई थी।
अब जाने मौसम का हाल 22 जुलाई 2022का, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। अधिकतम 32 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#मौसम
Comments