*मौसम का हाल 9 जुलाई 2022, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम,तेलंगाना में रेड अलर्ट घोषित*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मौसम का हाल 9 जुलाई 2022, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम,तेलंगाना में रेड अलर्ट घोषित*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,हल्की से ज्यादा बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, हल्की से ज्यादा बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दौरान दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान था ।
दिल्ली में शुक्रवार 8 जूलाई को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी थी। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी रही थी। मॉनसून ने 30 जून को दिल्ली में प्रभावशाली तरीके से दस्तक दी थी और इस दौरान पहले दौर की भारी बारिश भी हुई थी लेकिन बाद के दिनों में कम वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती गई थी। सफदरजंग वेधशाला में पिछले सात दिनों में सिर्फ 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक जून से मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से यहां सामान्य 106.5 मिलीमीटर के मुकाबले 144.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें से 117.2 मिलीमीटर बारिश एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुई 24 घंटे की अवधि में दर्ज की गई थी। आईएमडी के मुताबिक सुबह करीब 8.05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ स्तर पर था। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
तेलंगाना के कुछ जिलों में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट घोषित किया गया । तेलंगाना के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में कल से बारिश हो रही है। नालगोंडा शहर में बारिश के कारण दीवार ढहने से दो महिलाओँ की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि अदिलाबाद,निर्मल,निजामाबाद, राजन्ना सरसिला और सिद्दिपेट जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। तेलंगाना के बाकी जिलों के कुछ स्थानों पर भी तेज बारिश हो सकती है। इस बीच तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश के कारण सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। खम्मम सहित कुछ जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। खम्मम में सिंगरेनी खादान में कोयला उत्पादन बाधित हुआ है। राज्य की सिंचाई परियोजनाओं के जल ग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण पानी भर गया है। 
सा.।【 Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई