*देश के कई हिस्‍सों में लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित,राजस्थान और बिहार में लगातार बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*देश के कई हिस्‍सों में लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित,राजस्थान और बिहार में लगातार बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश के कई हिस्‍सों में लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिहार में बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्‍येक मृतक के परिजन को तत्काल चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, सिरोही, पाली, चित्तौडगढ़, जालौर, नागौर और अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़क संपर्क और रेलवे यातायात बाधित हैं। जोधपुर में चार बच्चों की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई।

दौरान राजस्थान में  बारिश का कहर जारी है । जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, सिरोही, पाली, चित्तौडगढ़, जालौर, नागौर और अन्य जिलों में भारी बारिश जारी हुई हैं।
राजस्थान में जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, सिरोही, पाली, चित्तौडगढ़, जालौर, नागौर और अन्य जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई सड़कें और रेलवे यातायात बाधित है। जोधपुर में बबादी तहसील के गोविंदपुरा गांव में चार बच्चों की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बच्चे नहर में नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री गहलौत ने चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कल जालौर में 215 दशमलव पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जोधपुर में पिछले 24 घंटे में 224 दशमलव छह मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो गई हैं।
बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर किसान थे, जो खेतों में काम कर रहे थे। कैमूर में 9 जबकि भोजपुर, पटना, जहानाबाद, रोहताश, औरंगाबाद, अरवल और सीवान जिलों में 17 लोगों की मृत्यु हुई। मुख्यमंत्री ने प्रत्‍येक मृतक के निकट संबंधी को तत्काल चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं। श्री कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।
अब देखें मौसम का हाल 28 जुलाई 2022 का, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुंबई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम 35 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,तेज बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ।।सा.।।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#बारिश#तापमान#मौसम

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई