*मुंबई तथा पास के जिलों में तेज बारिश, रेल सेवायें आंशिक रूप से बाधित रहीं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई तथा पास के जिलों में तेज बारिश, रेल सेवायें आंशिक रूप से बाधित रहीं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महाराष्ट्र में कल रात मुंबई तथा पास के पालघर और ठाणे जिलों में तेज बारिश हुई। रेल सेवायें आज सुबह तक आंशिक रूप से बाधित रहीं, हालांकि रेल पटरियों पर जल जमाव नहीं है। पश्चिम रेलवे की सेवाओं पर असर नहीं पड़ा है । जबकि मध्य रेलवे की सेवायें पांच से दस मिनट देर से चल रही हैं। कुर्ला,सायन,माटुंगा, परेल तथा विरार और वसई में पानी भर जाने के कारण यहां के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और ठाणे सहित उत्तर कोंकण और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिनों तक तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है।

*दौरान कर्नाटक से यह खब़र आई है कि*
कर्नाटक में दक्षिण कन्‍नड,उत्‍तर कन्‍नड और उडुपी जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही हैं। कर्नाटक में दक्षिण कन्‍नड,उत्‍तर कन्‍नड और उडुपी जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोडागू में जिला प्रशासन ने आज कॉलेज, स्‍कूल और आंगनवाड़ी बंद करने की घोषणा की है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बासवराज बोम्‍मई ने कल वर्षा प्रभावित जिलों के उपायुक्‍तों के साथ बातचीत की।

*मौसम का पूर्वानुमान 7 जुलाई 2022, जाने, कैसा रहेगा आज का मौसम ?*
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे । हल्की से ज्यादा बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, हल्की से ज्यादा बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
*खब़र हिमाचल प्रदेश से*
 हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ में 4 लोगों के बह जाने की आशंका हैं। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह कुल्लू जिले की मणिकरण घाटी के चोज गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में चार लोगों के बह जाने की आशंका है। राज्य आपदा संचालन केन्द्र के अनुसार इस घटना में कुछ मकानों और शिविरों को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ के कारण गांव की ओर जाने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला प्रशासन पुलिस कर्मियों के सहयोग से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चला रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने और शिमला में भूस्खलन के कारण मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा क‍ि राज्‍य प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गया है।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#

Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई