*दिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने के आसार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*दिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने के आसार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान के सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया है। आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
अब देखें मौसम का हाल, 16 जुलाई 2022 का,जाने कैसा रहेगा आज का मौसम । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुम्बई के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम 35 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
चंडीगढ़ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे,बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भोपाल के आसमान में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, बारिश होने के आसार। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•#
Comments