इराक़ में अमरीकी छावनियों में क्या हो रहा है, क्यों लगातार उतर रहे हैं विमान? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 

   
             ◆Photo Courtesy Google◆



             【 मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


 इराक़ में अमरीकी छावनियों में आजकल यह देखने में आ रहा है कि लगातार विमान लैंड कर रहे हैं। छावनियों के आसपास सुरक्षा बहुत बढ़ा दी गई है जबकि एनुल असद, अलताजी, अरबील और अलहरीर के इलाक़ों में अमरीकी छावनियों में लगातार विमान उतर रहे हैं।
कुछ ही दिन पहले इराक़ी सूत्रों ने बताया था कि अलअंबार प्रांत में स्थित एनुल असद छावनी में अमरीकी कमांडरों और सलाहकारों को लाया जा रहा है। सूत्रों का कहना था कि इस छावनी में कई विमान उतरे जिनमें अमरीकी सैनिक और सलाहकार सवार थे।
वाशिंग्टन ने यह भी एलान किया है कि वह इराक़ में अपनी छावनियों की रक्षा के लिए पैट्रियट मिसाइल सिस्टम लगा रहा है।
दूसरी ओर इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने साफ़ कह दिया है कि अगर अमरीका ने इराक़ के अंदर कोई सैनिक कार्यवाही की तो पूरे इराक में अमरीका के सारे सैनिक व आर्थिक हितों पर एक साथ हमला किया जाएगा।
इराक़ के शक्तिशाली हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने इराक़ी जनता के ख़िलाफ़ कोई भी कार्यवाही की तो उन्हें बहुत भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...



Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई