*मुंबई के दादर में सौ साल पुराने तिलक ब्रिज की जगह छह लेन वाला ट्विन केबल-स्टेड ब्रिज बनेगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई के दादर में सौ साल पुराने तिलक ब्रिज की जगह छह लेन वाला ट्विन केबल-स्टेड ब्रिज बनेगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Published from Blogger Prime Android App

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई के डिसंट उपनगर दादर में सौ साल पुराने तिलक ब्रिज की जगह छह लेन वाला ट्विन केबल-स्टेड ब्रिज बनेगा। पहला चरण 2026 तक पूरा होगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार मुंबई के दादर में एक जुड़वां केबल-स्टेड पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जो सदी पुराने प्रमुख पूर्व-पश्चिम कनेक्टर ''तिलक ब्रिज'' की जगह लेगा । सन 1925 में निर्मित ब्रिटिश काल के "तिलक ब्रिज" को 2019 के संरचनात्मक ऑडिट के बाद जीर्ण-शीर्ण घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद बीएमसी ने निरंतर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एक नए आधुनिक पुल का प्रस्ताव रखा। नया केबल-स्टेड ब्रिज मौजूदा "तिलक ब्रिज" के बगल में बनाया जाएगा । जो नए ढांचे के पूरा होने तक बरकरार रहेगा । जिससे निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगा। नए पुल के खुलने के बाद ही पुराने पुल को तोड़ा जाएगा। 600 मीटर लंबे इस नए पुल पर वाहनों के लिए छह लेन होंगी। जुड़वां पुलों का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है, प्रत्येक भाग की चौड़ाई 16.7 मीटर है। पुल का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाएगा। इस चरण में पूर्व-पश्चिम दोनों ओर यातायात के लिए तीन लेन शामिल होंगी।प्रथम चरण तैयार होने के बाद पुराने पुल को व्यवस्थित तरीके से ध्वस्त कर दिया जाएगा। जिससे दूसरे चरण के लिए रास्ता खुल जाएगा। जिसमें 18 महीने का समय लगेगा। सभी छह वाहन लेनों के साथ इसका पूर्ण निर्माण 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। वर्तमान में बीएमसी और महाराष्ट्र रेल अवसंरचना विकास निगम (एमआरआईडीसी) द्वारा निर्मित किए जा रहे पुल की नींव का सारा काम पूरा हो चुका है। जबकि गर्डर लॉन्चिंग और सुपरस्ट्रक्चर का काम प्रगति पर है। इस परियोजना की कुल लागत 375 करोड़ रुपये आंकी गई है।【 केबल-स्टेड ब्रिज (प्रतिनिधि छवि) -चित्र विकिपीडिया के माध्यम से】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#मुंबई#दादर
#तिलकब्रिज#बीएमसी#एमआरआईडीसी#जुड़वांपुल#केबल-स्टेड ब्रिज#पूर्व-पश्चिम कनेक्टर
    

Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई