*शेयर बाजार में गिरावट: शेयर बाजार में 13 जून शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*शेयर बाजार में गिरावट: शेयर बाजार में 13 जून शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】शेयर बाजार में 13 जून शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ईरान पर इजरायल के हमले,वैश्विक अस्थिरता और महंगाई के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बाजार बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118.6 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 169 अंक गिरकर 24,718.60 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट से इजरायल के हमले और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की चिंताएं बढ़ीं हैं। भारतीय शेयर बाजार 13 जून को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 573 अंक की गिरावट आई। वहीं निफ्टी 24,750 से नीचे आ गया। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के कुल बाजार मूल्य में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। ईरान पर इजरायल के हमले और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की चिंताएं बढ़ गईं। जिसके चलते बाजार पर दबाव बना रहा। लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब 0.30 फीसदी की गिरावट आई। इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (इंडिया वीआईएक्स) में 7 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई । जो निवेशकों में बढ़ती घबराहट को दर्शाता है। शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹2.10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण आज 13 जून को ₹447.48 लाख करोड़ रह गया। जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 12 जून को ₹449.58 लाख करोड़ था। इस तरह बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 13 जून शुक्रवार को करीब ₹2.10 लाख करोड़ की कमी आई है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹2.10 लाख करोड़ की कमी आई है। सेंसेक्स के 26 शेयर लाल निशान में बंद हुआ। BSE सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी अडानी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 2.61 फीसदी की गिरावट आई। वहीं ITC, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक के शेयर 1.15% से लेकर 1.67% तक गिरे । वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए.्। इसमें टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 1.02% की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), सन फार्मा और मारुति सुजुकी के शेयरों में 0.16% से लेकर 0.36% तक की बढ़त देखने को मिली।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #शेयर बाजार#लाल निशान#बीएसई सेंसेक्स #गिरावट#शुक्रवार#
Comments