युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच की काव्य गोष्ठी व समान समारोह हुआ संपन्न / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

               




                        Photo by Agency



 
                      मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई





ठाणे के एम. एच.स्कूल  में आयोजिका डॉ. अतिराज सिंह एवं संयोजक श्रीराम शर्मा ने एक भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री भुवनेंद्र सिंह बिष्ट एवं हौसिला अन्वेषी की अध्यक्षता और वर्षा महेश के बेहतरिन संचालन में संपन्न हुआ। यह काव्य गोष्ठी देवनारायण शर्मा, सतीश वर्मा, राजकिशोर मिश्र, वरिष्ठ शायर, एन.बी. सिंह 'नादान' और श्रीराम शर्मा के सम्मान में रखी गयी थी जिसमें विद्वान कवयित्री डॉ. अतिराज सिंह और दोहा सम्राट लक्ष्मण दुबे जी का सम्मान प्रेमांजलि साहित्य संस्था द्वारा किया गया। साथ ही सभी विद्वान मनीषियों कवि कवयित्रियों का साहित्य गौरव  सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी ने खूबसूरत रचनाओं, ग़ज़लों, दोहों और गीतों द्वारा सभी का मन मोह लिया। भव्य उपस्थिति शिल्पा सोनटक्के, अलका जैन 'शरर', सदाशिव चतुर्वेदी, मंजू गुलराजानी, हेमा अंजुलि, सीमा पांडेय, प्रीतम गुलराजानी, अनीता रवि, शोभा स्वपनिल, वफा सुलतान पुरी, मंजू बी. सराठे, रेहाना शेख, जाकिर हुसैन 'रहबर', सारिका जूवि, परामिता षडगीं, बेचनराम बारी, पूजा सिंह, सोनम शाह, विजय मिश्रा, उमाकांत वर्मा, नीलम सोमानी, अंजना मिश्रा, नागेंद्रनाथ गुप्ता, इंद्रा हिरदानी, नीलम दिक्षित, आशीष कुमार इत्यादि। डॉ. अतिराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post#MCP•News Channel• के लिए...


Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई