दिल्ली के विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर भाजपा खुद ही अपनी चाल में घिर गई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


        



  ◆Photo Courtesy Google◆


               मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

नई दिल्ली के विधानसभा के चुनावी जंग में भाजपा के आई.टी. सेल विभाग की पहली चाल पर खुद भाजपा ही घिर गई है। दिल्ली भाजपा के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहली तस्वीर में जलती हुई बस और केजरीवाल की फोटो लगाकर ट्वीट दागा गया और लिखा गया कि आगजनी यदि कला है तो केजरीवाल कलाकार हैं। इसी तरह छक्के मारने यदि कला है तो रोहित शर्मा एक कलाकार हैं। 
तिसरे चित्र में दिल्ली की परिवहन समस्या को उठाते हुए कहा गया कि सड़क जाम यदि कला है तो केजरीवाल कलाकार हैं। चौथे ट्वीट में मोदी की स्तुति करते हुए पैरीफेरल सड़क कला हैं और मोदी को कलाकार बताया गया है। 
इसके जवाबी ट्वीट में ढहती बाबरी मस्जिद और लाल कृष्ण अडवानी को कला और कलाकार की तरह परोसा गया था। इसी क्रम में गोधरा की जलती ट्रेन, संकट में अर्थव्यवस्था, गुजरात दंगों को कला बताते हुए जिसे कलाकार बताया गया है उसका नाम बताने की जरूरत फिलहाल नहीं है। ऐसा कहा गया हैं । अब किसकी कला और कलाकारी रंग लाएगी यह दिल्ली की जनता तय करेगी पर एक बात तो तय हो गई थी कि शोशल मिडीया पर ट्विट करके भाजपा खुद ही अपनी चाल में फंस गई हैं ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई