*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ एक बार फिर रेल विकास के लिए नए सिरे से कोशिश में जुट गया है। संघ की नवगठित कमेटी के नेतृत्व में मारवाड़ और मुंबई के बीच रेल नेटवर्क को मजबूत करने मारवाड़ के स्टेशनों के लिए आरक्षण कोटा बढ़ाने और नई ट्रेनें शुरू करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। प्रवासी संघ के अध्यक्ष विमल रांका ने कहा है कि इस पहल का उद्देश्य मारवाड़ क्षेत्र के प्रवासियों को बेहतर रेल सुविधाएं प्रदान करना और क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को सशक्त बनाना है। हाल ही में प्रवासी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात की एवं रेल मंत्री से भी मुलाकात अपेक्षित है। प्रवासी संघ की प्रमुख मांगों में मुंबई सेंट्रल से खातीपुरा-जयपुर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन को दैनिक और नियमित रूप से संचालित करना तथा राणकपुर एक्सप्रेस को पुराने टाइम टेबल से चलाने सहित कुछ नई ट्रेनें संचालित करना शामिल है। प्रवासी संघ के अध्यक्ष रांका ने इस संबंध में संघ ने...
Comments