*दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)दिल्ली में 7 जून मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में तेज गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया था । वहीं शहर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार दिखें थे यानी भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिली।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था । जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया था। विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 28 प्रतिशत रही थी।

शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था । जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में तेज गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया था। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार को लू चली और छह इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा था।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 8 जून बुधवार को न्यूतनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान आसमान मुख्य रूस से साफ रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी (219) में दर्ज किया गया था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।सा.। (Photo Courtesy Google)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•#मौसम विभाग 

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई