*दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के ऊपर*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के ऊपर*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई)राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली और 6 जून सोमवार को कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा था। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला के अनुसार में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार और शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 43.9 डिग्री और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 46.4 डिग्री दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में यह सबसे गर्म स्थान बना रहा था। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा और जाफरपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.1 डिग्री सेल्सियस, 45.8 डिग्री सेल्सियस और 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम कार्यालय ने मंगलवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम की चेतावनी के लिए अलग-अलग स्तर पर चार रंगों की चेतावनी जारी करती है। इनमें हरा,पीला,नारंगी और लाल शामिल है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने तेज पश्चिमी विक्षोभ और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को लू के लिये जिम्मेदार ठहराया। एक अनुमान के अनुसार राजधानी में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान गिर कर 40-41 डिग्री सेल्सियस पर आ सकती है।
दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में 6 जून सोमवार को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनियों के लिए चार रंगों-‘ग्रीन’ (हरा), ‘येलो’ (पीला), ‘ऑरेंज’ (नारंगी) और ‘रेड’ (लाल) के कोड का इस्तेमाल करता है। ‘ग्रीन’ का अर्थ है कि कोई कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है। ‘येलो’ कोड का अर्थ है कि ताजा जानकारी पर नजर रखिए। ‘ऑरेंज’ कोड का अर्थ है कि तैयार रहिए और ‘रेड’ कोड का अर्थ है कि कदम उठाइए।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार रहे और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दिल्ली के कई हिस्सो में रविवार को लू चली और छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार को यह 43.9 डिग्री और शुक्रवार को 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक यानी 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राष्ट्रीय राजधानी में सबसे गर्म स्थान रहा था।सा.।( Photo Courtesy Google)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•#मौसम
Comments