*शिमला में हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में संजय निरुपम ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस संबोधित किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*शिमला में हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में संजय निरुपम ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस संबोधित किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】शिमला में हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज 13 जून सोमवार एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस संबोधित किया। विषय था कॉंग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड के एक फर्जी मामले में कॉंग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी और हमारे नेता राहुल गाँधी को परेशान करने का षड्यंत्र। इसी फर्जी मामले में ईडी ने हमारे दोनों नेताओं को नोटिस भेजी है।

*यह मामला क्या है, समझिए*
अखिल भारतीय कॉंग्रेस ने नेशनल हेराल्ड को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 90 करोड़ रुपये का क़र्ज़ दिया। सन् 2002 से 2011 के बीच। एक ही बार में नहीं, बल्कि करीब 100 किस्तों में। उस राशि में से 67 करोड़ रुपये पत्रकारों के वेतन और अन्य बकाया के भुगतान पर खर्च हुआ। बाकी राशि सरकारी बिलों मसलन पानी,बिजली बिल इत्यादि पर खर्च हुआ। अखबार की कंपनी इतनी बड़ी राशि पार्टी को लौटाने की स्थिति में नहीं थी इसलिए पूरे कर्ज को इक्विटी में बदल दिया गया। चूँकि राजनीतिक पार्टियाँ किसी कंपनी में इक्विटी नहीं ले सकती हैं इसलिए सोनियाजी और राहुलजी के साथ कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लेकर यंग इंडियंस नामक एक ट्रस्ट बनाया गया और अखबार की कंट्रोलिंग कंपनी के 99% शेयर्स यंग इंडियन के नाम कर दिया गया। यह पूरी प्रक्रिया देश के विद्यमान कानून के अनुसार हुई है।

*इसमें मनी लॉंडरिंग कैसे हुई ?*
कोई भी राजनीतिक दल अपने मुखपत्र को आर्थिक मदद दे सकता है। कॉंग्रेस ने अपने बैलेंस सीट में पूरा ट्रांजेक्शन दिखाया है और इसका ऑडिट भी हो चुका है। यंग इंडियंस नॉट फॉर प्रॉफिट ट्रस्ट है। इसके संचालक ट्रस्ट से एक पैसा नहीं ले सकते। नेशनल हेराल्ड के किसी एसेट के मालिक भी नहीं हो सकते। इसमें किसी व्यक्ति ने कोई लाभ नहीं कमाया है और ना कभी लाभ ले सकता है। फिर भी मोदी सरकार ने ईडी को हमारे नेताओं को महज परेशान करने के लिए लगाया है। हमें परेशान नहीं होना है। इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ लड़ना है। हम पहले भी लड़े थे,आगे भी लड़ेंगे। क्योंकि संघर्ष हमारे डीएनए में। जयहिंद। 【कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम के फेसबुक वाल से साभार। 】【Photo & Matter Courtesy Facebook】

ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#ईडी#कांग्रेस

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश, कल जल प्रलय हो सकता है मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संचार के द्वारपाल: समाचारों को प्राथमिकता देने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई