*यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्जा दिया, दो गांवों पर रूस का कब्जा*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्जा दिया, दो गांवों पर रूस का कब्जा*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】यूरोपीय संघ (ईयू) ने गुरुवार को सदस्यता के लिए यूक्रेन को आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार का दर्जा दे दिया। इससे पहले ईयू के नेता उनके संगठन में शामिल करने के लिए यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्ज देने के लिए तैयार हो गए थे। उधर, रूस-यूक्रेन युद्ध के 120वें दिन रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। अब रूस एक प्रमुख राजमार्ग पर कब्जा कर रसद आपूर्ति को काटकर अग्रिम पंक्ति के कुछ यूक्रेनी सैनिकों को घेरना चाहता है। यूरोपीय संघ की पूर्ण सदस्यता के लिए एक लंबे व अप्रत्याशित सफर के लिए यह पहला कदम बढ़ा लिया गया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों को लिसिचंस्क शहर के नजदीक कुछ क्षेत्रों से पीछे हटा लिया गया है ताकि घेराबंदी की आशंका टाली जा सके। यहां पर रूसी सैनिक भारी गोलाबारी कर रहे हैं। उधर यूक्रेनी थलसेना प्रमुख ने कहा कि रूसी सैनिकों ने लोसकुतीवका और राई-ओलेक्सांद्रीवका गांवों पर कब्जा क र लिया है। वे अब सेवेरोदोनेस्क के बाहर सारोटाइन पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, ब्रुसेल्स से संकेत हैं कि यूक्रेन का ईयू सदस्यता के लिए दावेदार बनना अब तय सा हो चुका है। सर्वसम्मति से होगा यूक्रेन के पक्ष में अनुमोदन ब्रुसेल्स में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले नाम उजागर नहीं करने की शर्त के साथ यूरोपीय संघ के कई राजनयिकों ने कहा कि यूक्रेन के पक्ष में सर्वसम्मत अनुमोदन होगा जो चर्चा शुरू करने के लिए जरूरी है। ईयू के 27 राष्ट्र रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन के प्रतिरोध का समर्थन करने, मॉस्को के खिलाफ यूक्रेन को ईयू में शामिल करने के लिए तैयार हो गए हैं।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#यूक्रेन#ईयू

Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई