अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का 27 दिसंबर को नेहरू सेंटर मुंबई में संगीतमय कार्यक्रम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

            


◆Photo by Agency◆


                     मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 विविध समाजोपयोगी कार्यों में निरंतर समर्पित मुंबई की अग्रणी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मुंबई शाखा के जरिये 27 दिसंबर की शाम साढ़े 6 बजे नेहरु सेंटर, वरली में रेट्रो टू मेट्रो नामक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
        संस्था के अध्यक्ष शिवकांत खेतान ने बताया है कि तिरुपति इवेंट्स म्यूजिकल ग्रुप व्दारा प्रस्तुत इस संगीतमय  कार्यक्रम में सुनित शाह, जीत गुहा, सोमाली, भीम सिंह, रैना लहरी, मुख्तार शाह आदि गायक कलाकारों का समावेश रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के राष्ट्रीय उप-महासचिव डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल, महिला शाखा की अध्यक्षा रचना सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र रुइया, उपाध्यक्ष बृज मित्तल, सचिव रतनचंद मुरारका, संयुक्त सचिव अजय अग्रवाल, महाराष्ट्र अध्यक्ष अनूप गुप्ता समेत कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। 

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

           



Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई