उन्नाव की बेटी को कैंडल मार्च निकाल कर अयोध्या कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

                
               Photo Courtesy Google



                  मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

उन्नाव की रेप पीड़िता बेटी ने न्याय पाने की आखिरी अल्फाज के साथ छोड़ी दुनिया शुक्रवार रात 11:40 पर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में ली आखिरी सांस इंसाफ की जंग लड़ते-लड़ते ज़िन्दगी की जंग हारी।अयोध्या कांग्रेस जनों ने उन्नाव की बेटी के साथ हुए क्रूरतम हृदय विदारक घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने एवं बेटी को श्रद्धांजलि देने हेतु बलदेव प्लाजा से रिकाबगंज चौराहे तक जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील पाठक के नेतृत्व में कैंडल मार्च कांग्रेसजन"उन्नाव की बेटी को निःशब्द श्रद्धांजलि" एवं "बेटी के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो" प्ले कार्ड भी लिए हुए थे । कैंडल मार्च समाप्ति के उपरांत कांग्रेसजनों ने उन्नाव की बेटी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को साहस और शक्ति प्रदान करने की कामना की और एक स्वर में उपरोक्त स्तब्ध कर देने वाली अमानवीय हृदय विदारक घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा एक बेटी के साथ कुछ माह पूर्व रेप होता है और आरोपी द्वारा बिटिया को जला देना उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति स्वयं बयां करता है ।
 उपस्थित सभी लोगों ने मांग की तत्काल कानून बनाकर ऐसी घटनाओं के दोषियों को बिना देर किए फांसी पर लटका देना चाहिए ताकि भविष्य में दिन प्रतिदिन हो रही इस तरह की हैवानियत को रोका जा सके। उपरोक्त मार्च में प्रमुख रूप से राजेंद्र प्रताप सिंह,माधव प्रसाद,चेतनारायण सिंह,मोहम्मद शरीफ,वेद सिंह कमल,बृजेश सिंह चौहान,सुरेंद्र सिंह सैनिक,छवि राज यादव,सुनीता निषाद,सविता यादव,उमेश उपाध्याय,मोहम्मद अहमद टीटू,मंसूर खान,अब्दुल हकीम,कवीन्द्र साहनी,हाजी मुमताज,श्री नाथ सिंह,अजीत वर्मा,विजय पांडेय,कमलेश यादव,श्री निवास शास्त्री,अवनीश वर्मा,विजय पाण्डेय,आकाश पटेल,नीरज यादव,प्रभात यादव,अमरजीत रावत,रामकरन कोरी,अमित कोरी,भीम शुक्ला,आशीष मिश्र,डॉ गंगाराम यादव,रामचरित्र मौर्या,ताज मोहम्मद,मंशा राम यादव,प्रेम कुमार पांडेय,अवधेश तिवारी,चंचल सोनकर,अजमल खलील,चांद अंसारी,मतीउल्ला, रुखसार अहमद खां, इमरान अंसारी,विवेक शर्मा,मेराजुल हक,ज़ियाउल हक,नीरज यादव,बुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई