Posts

Showing posts from February, 2020

दिल्ली हिंसा की गूंज अमेरिका तक, आ सकती हैं मोदी ट्रम्प की दोस्ती में दरार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                                          ◆Photos Courtesy Google◆                  मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई   अमेरिकी सांसदों के दिल्ली हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स ने डोनाल्ड ट्रंप की चुप्पी को लेकर फटकार लगाई है। बर्नी सैंडर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मानवाधिकारों के मुद्दे पर असफल होने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली हिंसा पर दिए गए बयान पर बर्नी सैंडर्स ने कहा कि उनका भारत दौरा नेतृत्व की असफलता को दिखाता है। बता दें कि दिल्ली हिंसा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, जहां तक कुछ लोगों पर हुए हमले की बात है, मैंने इसके बारे में सुना है लेकिन मैंने पीएम मोदी के साथ इस पर चर्चा नहीं की है। ये भारत के ऊपर है। मानवाधिकारों के मुद्दे पर यह अमेरिकी नेतृत्व की असफलता है-ऐसा बर्नी ने कहा । 26 फरवरी बुधवार को इस म...

दिल्ली के चांदबाग में अलर्ट थे हिंदू-मुस्लिम, पत्थर खाकर भी बचाया मंदिर / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई               ◆Photo Courtesy Google◆                     मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई दिल्ली में दंगों के आग में उत्तर पूर्व दिल्ली जब जल रहा था तभी दंगाग्रस्त चांदबाग में एक मंदिर को बचाने के लिए स्थानीय हिंदू और मुस्लिम एक हो गए थे । दोनों ही समुदायों के लोगों ने मिलकर ऐसी मान श्रंखला बनाई जिसे कोई भी बाहरी पार न कर सका। चांदबाग क्षेत्र में श्री दुर्गा फकीरी मंदिर की रक्षा के लिए स्थानीय लोगों एक मानव श्रंखला बनाई। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश ने कहा कि स्थानीय लोग जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल है, पूरी तरह अलर्ट थे। उन्होंने इस बात का पूरी तरह ध्यान रखा कि कोई भी बाहरी यहां नहीं आ पाए। आसिफ नामक एक स्थानीय युवक ने बताया कि हमने मानव शृंखला बनाई और दंगाइयों को आगे बढ़ने से रोका। दंगाइयों की पत्थर बाजी में हमारे कई साथी घायल हो गए। हमने उन्हें एक कदम भी आगे नहीं बढ़ने दिया। यह केवल एक मंदिर नहीं है बल्कि हमारी प्रत...

भाजपा के नरेंद्र मेहता के खिलाफ रेप के आरोप की फरियाद हुई दर्ज / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
              ◆  Photo Courtesy Google◆                     मुंबई / स्पर्श देसाई भाजपा के नरेंद्र मेहता के खिलाफ रेप के आरोप की फरियाद दर्ज की गई है। जिसकी वजह से वो किसी भी समय गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। नरेंद्र मेहता पर मीरा-भायंदर नगर निगम में एक भाजपा पार्षद द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया हैं । उन्होंने कोंकण महानिरीक्षक से भी शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए मीरा-भयंदर पुलिस ने गुरुवार 27 फरवरी को  रात को 3 बजे मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित नगरसेविका ने नरेंद्र मेहता से शिकायत की थी कि मेरा पूरा परिवार खतरे में है। मेरी शादी भी हुई है और मेरा एक बेटा है। नरेंद्र मेहता 9 से 5 तक वे मुझे अलग-अलग जगहों पर ले गए और मेरा यौन उत्पीड़न किया। मुझे  विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए भी इस्तेमाल किया गया था। मेरी तरह मेहता ने  कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया  है। पीड़ित निगम पार्षद ने इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत की थी। हालांकि उन्ह...

1 अप्रेल से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर बढ़ेगी टोल दरें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
          ◆ Photo Courtesy Google◆                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे टोल महंगा होने जा रहा है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। यह निर्णय महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, MSRDC द्वारा लिया गया है। इस टोल के लिए एक नया ठेकेदार भी नियुक्त किया गया है।  वर्तमान में एक कार के लिए टोल टैक्स  ₹ 230 हैं वह 1 अप्रैल से बढ़कर 270  ₹ हो जायेगा । जबकि वर्तमान में मिनीबस के लिए 355 ₹ का टोल वसूला जाता है। एक अप्रैल से टोल 420 ₹ हो जाएगा और वर्तमान में बस के लिए जो टोल टैक्स 675 ₹ हैं वो 797 ₹ हो जायेगा । एक्सल के लिए ट्रक के लिए टोल टैक्स ₹493 हैं वह  एक अप्रैल से टोल 580 ₹  हो जाएगा । क्रेन या इसी तरह के भारी वाहनों और दो-धुरी क्षमता वाले वाहनों से वर्तमान में 1555 ₹ हैं वो बढ़कर 1835 ₹ हो जायेगा ।  अगले 15 वर्षों के लिए मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे का उपयोग करने के लिए टोल वसूला जाएगा। MSRDC   एक नया ठेकेदार भी नियुक्त किया है। इससे पहले मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल पिछले...

बाबुलाल मरांडी को प्रतिपक्ष व दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी होगी मजबूत : मनोज सिंह / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                  ◆Photos by Agency◆                   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई भाजपा में सक्रीय राजनीति करने वाले व झारखण्ड महाराष्ट्र युवा मंच के मुंबई अध्यक्ष मनोज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल व प्रतिपक्ष के नेता बनाये जाने पर मनोज सिंह ने बधाई देते हुए और राँची स्थित श्री मरांडी के आवास पर संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए कहा था कि श्री मरांडी एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ व कुशल नेतृत्व के धनी है । इनके  नेतृत्व में भाजपा मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। वही श्री मनोज सिंह ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दीपक प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि श्री दीपक प्रकाश के नेतृत्व में झारखण्ड बीजेपी फिर से बेहतर प्रदर्शन करेगी।  मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  बाबुलाल मरांडी ने झारखण्ड वासी महाराष्ट्र युवा मंच की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जो भी मदद चाहिए होगी, हम आपकी संस्था को हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने  ऐसा आश...

बिहार में भी लागु नहीं होगा नागरिकता संशोधन कानून, पारित हूआ संकल्प प्रस्ताव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                  ◆Photo Courtesy Google◆                     मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई बिहार विधानसभा में भारी हंगामे के बीच संकल्प प्रस्ताव पारित किया कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं किया जाएगा। विधानसभा ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को 2010 के प्रारूप में संशोधन के साथ लागू किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जानकारी दी कि सरकार ने केंद्र को फॉर्म से कुछ क्लॉज हटाने के लिए खत भी लिखा है। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में एनआरसी/एनपीआर लागू नहीं करने की उनकी मांग पर विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कराया गया। उन्होंने लिखा, 'एनआरसी/एनपीआर पर एक इंच भी नहीं हिलने वाली बीजेपी को आज हमने 1000 किलोमीटर हिला दिया। बीजेपी वाले माथा पकड़े टुकुर-टुकुर देखते रह गए। संविधान मानने वाले हम लोग सीएए भी लागू नहीं होने देंगे।' इससे पहले सदन में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर सत्ता पक्ष...

राज्य सभा के चुनाव का एलान, रिलीज हूए दिनांक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
               मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई राज्यसभा में 17 राज्यों के 55 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने से उन सीटों पर चुनाव 26 मार्च को होंगे । महाराष्ट्र की  7सीट जबकी तमिलनाडु की 6 सीटें । बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं। ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें हैं । असम, मध्यप्रदेश और राजस्थान से 3-3 सीटें हैं। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड से 2-2 सीटें हैं। मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे। इन चुनाव के लिए नामांकन 13 मार्च तक और ज़रूरी होने पर मतदान 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतपत्र के ज़रिए होने वाले मतदान के बाद मतों की गिनती शाम 4 बजे के बाद होगी..। रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुंबई में किया पत्रकार निरंजन परिहार का अभिनंदन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                  ◆Photo by Agency◆                         मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुम्बई में जाने माने पत्रकार और  राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने राजस्थान के विकास हेतु लोगों को प्रेरित करने के क्षेत्र में परिहार की सेवाओं के लिए यह अभिनंदन किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने निरंजन परिहार को माला पहनाई, शॉल ओढाई एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मुंबई के प्रवासी राजस्थानी समाज और राजस्थान में सरकार व प्रशासन के बीच निरंजन परिहार एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जाने जाते है।  राजस्थानी समाज के जाने माने और प्रतिष्ठित लोगों के बीच राज्यपाल ने परिहार की प्रवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़े रखने के प्रयासों की  सराहना की और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। मीडिया में रहकर मुम्बई के राजस्थानी समाज को अपने मातृप्रदेश की जड़ों से जोड़ने और उनको राजस्थान के विकास में सहयोग हेतु प्रेरित करने ...

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा कि असहमति की आवाज को माना जा रहा देशद्रोह / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
          ◆Photo Courtesy Google◆                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा कि असहमति की आवाज को माना जा रहा देशद्रोह  ।उन लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश करेंगे तो ये अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला होगा । उन्होंने आगे कहा था कि कोई भी संस्थान आलोचना से परे नहीं है, फिर चाहे वो न्यायपालिका हो, आर्म्ड फोर्सेज हो । असहमति के अधिकार में ही आलोचना का अधिकार भी निहित है । अगर हम असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश करेंगे तो ये अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला होगा । लोग को एक जगह जमा हो कर विरोध करने का अधिकार है लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से । सरकार ऐसे आंदोलन को यूं ही दबा नहीं सकती । लोकतंत्र में असहमति की आजादी होनी चाहिए । जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा कि एक स्वतंत्र और निडर न्यायपालिका के बिना क़ानून का शासन नहीं हो सकता । लोकतंत्र में असहमति की आजादी होनी चाहिए । आपसी बातचीत से हम बेहतरीन देश बना सकते है । हाल के दिनों में विरोध करने वाले लोगों को देशद्रोही बता दिया गया । बहुसंख्यकवाद लोक...

यंग स्टार्स ट्रस्ट द्वारा उत्कर्ष विद्यालय, विरार पश्चिम में आयोजित ऊधियुं, पोपटी और मिसल महोत्सव / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
              मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई     यंग स्टार्स ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पुरुष मा. श्री. हितेंद्र ठाकुर जी और कार्य सम्राट युवा विधायक मा. श्री. क्षितिज हितेंद्र ठाकुर जी व समन्यवक और बहुजन विकास आघाड़ी के संघटक सचिव मा. श्री. अजीव पाटिल जी के निर्देशानुसार युवा नगरसेवक मा. श्री. हार्दिक राऊत जी  और यंग स्टार्स ट्रस्ट के सदस्यों व महिला बचत गटो के सहयोग से सम्पन्न हुआ ।                Photos by Agency     इस कार्यक्रम में महिला व बालकल्याण  सभापति सौ. माया चौधरी जी, नगरसेविका सौ. रंजना थलेकर जी, सौ. ज्योति राऊत जी, सौ. सुरेखा कुरकुरे जी, पूर्व नगरसेविका सौ. सीमा काले जी, नगरसेवक मा. श्री. संजय पिंगुलकर जी, श्री. किरण ठाकुर जी, श्री. सुरेश पाटिल जी, श्री नीलेश चौधरी जी, श्री प्रणव चौधरी जी, बहुजन विकास आघाड़ी झोपड़पट्टी सेल के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, RPI गट के पालघर जिला अध्यक्ष श्री गिरीश दीवान जी, लेले मैडम, सौ. वृंदा मयेकर जी, सौ. सरिता मडानी जी, सौ. पूजा दलवी ...

अग्रवाल सम्मेलन की ओर से नेहरू सेंटर मुंबई में हुआ गीतकार राजेंद्र किशन नाइट का शानदार आयोजन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                  ◆ Photos by Agency◆                  मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई   22 फरवरी शनिवार को मुम्बई के नेहरू सेंटर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं द राजेन्द्र कृष्ण फैमिली द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी आवाज़ का ऐसा जादू बिखेरा कि समाज के लोगों से खचाखच भरा पूरा ऑडिटोरियम मंत्रमुग्ध हो गया। मशहूर फिल्मी गीतकार आनंद कृष्ण के 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें राष्ट्रीय स्तर के अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर कलाकारों ने राजेन्द्र कृष्ण के तमाम गीतों को प्रस्तुत किया। मुंबई के वरली स्थित नेहरू सेंटर ऑडीटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में नीम हॉलीडेज के सीएमडी मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे। इनके अलावा फिल्म एवं संगीत की दुनिया के कई हस्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम में चार चांद लगाए। साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नेशनल डिप्टी जनरल सेक्रेटरी डॉ...

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का पूरा शिड्यूल को जाने / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
◆ Photo Coutresy Google◆                      मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दो दिन के दौरे का पशिड्यूल को जाने तो - सोमवार 24 फरवरी को 11 बजकर 40 मिनट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने काफिले के साथ अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे । बाद में 12 बजकर 15 मिनट पर डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाएंगे । दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे । यहां वह ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । दोपहर साढ़े 3 बजे डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद से आगरा जाने के लिए रवाना हो जाएंगे । शाम 4 बजकर 45 मिनट पर अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे । शाम 5 बजकर 15 मिनट पर डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ यादगार ताज महल जाएंगे । शाम 6 बजकर 45 मिनट पर डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे । शाम 7 बजकर 30 मिनट पर ट्रंप दिल्ली के पालम स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे । मंगलवार 25 फरवरी...

रूस पर परमाणु हमले के लिए अमरीका ने किया अभ्यास / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
           Photo Courtesy Google                 मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई अमरीकी सेना ने रूस के संभावित परमाणु हमले का मुक़ाबला करने के लिए और जवाबी परमाणु हमला करने के लिए युद्ध अभ्यास किया है। पेंटागन का कहना है कि यह युद्ध अभ्यास यूरोप में संभावित परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है, इसलिए कि क्षेत्र में रूस के साथ टकराव जारी है और ऐसी स्थिति में रूस सीमित पैमाने पर नाटो की सीमाओं में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का इरादा कर सकता है। स्पूटिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक़, पेंगाटन का कहना है कि अगर ऐसी कोई स्थिति सामने आती है तो रक्षा मंत्री और उसके बाद राष्ट्रपति हस्तक्षेप करके इस बात का फ़ैसला करेंगे कि किस तरह से जवाब दिया जाए। इस दौरान, रूस के हमले पर अमरीका की प्रतिक्रिया कैसी होगी, इसका पूरा अभ्यास किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने अमरीकी जवाबी हमले की निगारानी ख़ुद निगरानी की। इस युद्ध अभ्यास में अमरीका के कई सेनेटरों ने भी भाग लिया और परमाणु हमले के कारण उत्पन्न होने वाली परिस...

बग़दाद में हुए 3 बम धमाके, कई लोग हूए घायल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                         ◆Photo Courtesy Google◆                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई बग़दाद में 3 धमाकों में अनेक लोग घायल हुए। इराक़ की राजधानी बग़दाद में 22 फरवरी को शनिवार की रात 3 बम धमाके हुए जिसमें कम से कम 6 लोग घायल हुए। इरना के मुताबिक़, ये धमाके बग़दाद के अबूदशीर, अलमुश्तल और ज़ाफ़रानिया इलाक़ों में हुए। इराक़ में तकफ़ीरी आतंकियों की हार के बावजूद, इस गुट के बचे खुचे तत्व इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं और आए दिन छिटपुट आतंकी कृत्य करते रहते हैं। इसलिए वे धमाके करते रहते हैं । (MAQ/N) रिपोर्ट स्पर्श देसाई ●Metro City Post# MCP ●News Channel ● के लिए...

गैंगस्‍टर रवि पुजारी द.अफ्रीका में हुआ गिरफ्तार, लाया जाएगा भारत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
             ◆  Photo Courtesy Google ◆                  मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई  गैंगस्‍टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किया गया है। उसे वहां से भारत लाया जाएगा।  यह जानकारी कर्नाटक पुलिस ने दी हैं । पांच महीने पहले अहमदाबाद पुलिस ने अफ्रीकी सरकार को लिखा था पत्र । गौरतलब हैं कि गुजरात के कई उद्योगपति, राजनेता व व्‍यापारियों को करोड़ों की रंगदारी के लिए धमकाने के आरोपित मोस्‍टवांटेड कुख्‍यात डॉन रवि पुजारी को गुजरात लाने के लिए अहमदाबाद पुलिस ने करीब 5 पांच महीने पहले दक्षिण अ‍फ्रीकी सरकार को पत्र लिखा था। अहमदाबाद अपराध शाखा ने अ‍फ्रीका सेनेगल की सरकार को पत्र लिखकर कुख्‍यात डॉन रवि पुजारी के प्रत्‍यर्पण की मांग की थी। रंगदारी के लिए इनको धमकाया  रवि पुजारी पर अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढी सहित राज्‍य के कई बिल्‍डरों, व्‍यापारियों और उद्यमियों को फोन कर रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप है। पुजारी ने निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी, कांग्रेस विधायक पुंजाजी वंश, भाजपा के प...

क्या तुर्की तीसरे विश्व युद्ध का प्रारंभ करने के लिए रूस के ख़िलाफ़ अमरीका को घसीट रहा है ? /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                         मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई               ◆ Photos Courtesy Google◆ सीरिया में दो बड़ी शक्तियों के बीच टकराव में दो और तुर्की के सैनिकों की मौत हो गई है। सीरियाई सेना रूस के समर्थन से आतंकवादी गुटों के अंतिम गढ़ इदलिब में दिन प्रतिदिन प्रगति कर रही है और तुर्की की सीमा के बहुत निकट पहुंच चुकी है। तुर्की ने अमरीका से मदद की गुहार लगाई है, अमरीका ने भी तनाव बढ़ाने के लिए तुर्की की मदद सहायता में दिलचस्पी दिखाई है। अमरीका की भूमिका के बारे में ताज़ा चिंताएं गुरुवार को उस वक़्त शुरू हुईं, जब रूसी या सीरियाई वायु सेना के हवाई हमलों में तुर्क सैनिकों की मौत के बाद अंकारा ने रूस का मुक़ाबला करने के लिए अमरीका से विमान-रोधी मिसाइलों को तैनात करने और तुर्की की वायु सीमा में हवाई गश्त शुरू करने की मांग की। नाटो के हस्तक्षेप की संभावना ने सीरिया में अमरीकी विदेश मंत्रालय और पेंटागन के बीच मतभेदों को उजागर किया है। इसलिए कि तुर्क सेना ने रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली की प्राप्ति...

डो. ज्योत्सना सिंह वर्ल्ड वूमेन लीडर शिप कांग्रेस के कार्यक्रम में एवार्ड से नवाजी गई / रिपोर्ट जैक रिपोर्टर

Image
                ◆Photo Courtesy Google◆                   मुंबई / रिपोर्ट जैक रिपोर्टर महानगर मुंबई कीपंचसितारा होटल में वर्ल्ड वूमेन लीडरशिप कांग्रेस के 7वें साल के कार्यक्रम में डॉ. ज्योत्सना सिंह को वूमन सूपर एचिवर के एवार्ड से नवाजा गया था । इस कार्यक्रम में पूरे देश की श्रेष्ठ कुल 50 महिलाओं को एवार्ड से नवाजा गया था ।  डॉक्टर ज्योत्सना सिंह के विशेषता के क्षेत्र को देखें तो  :  डॉ.JYOTSNA सिंह, मनोविज्ञान एनएलपी व्यवसायी और मेमोरी ट्रेनर में पीएचडी काम का अनुभव ।  वर्तमान में सुमेरपुर, राजस्थान के गांवों में मानवीय कार्य के लिए काम कर रहे हैं।  IWSA (INDIAN WOMEN SCIENTISTS) से संबद्ध । मानसिक स्वास्थ्य, जागरूकता कार्यक्रमों, सेमिनारों और घटनाओं पर काम करना मनोचिकित्सक डॉ. केतन परमार के साथ काम करना।  Icchapurti अस्पताल का दौरा। साईं कृपा अस्पताल। महावीर अस्पताल सुमेरपुर राजस्थान। अंतर्राष्ट्रीय 3 प्रकाशित पेपर । जो Books लिखी है उसमें 1 गढ़शंकर (अजन्मे बाल बौद्धिक), ...

विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा दौरे के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के दायरे में / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
             ◆Photo Courtesy Google◆                    मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई  विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगरा दौरे में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करना होगा। 24 फरवरी को वह अपनी फेवरेट कार के काफिला के साथ उनके ताजमहल में प्रवेश नहीं कर पायेगा। उनकी कार का काफिला ताजमहल के करीब पांच सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। इसके बाद वह गोल्फ कार्ट में सवार होकर ताजमहल प्रांगण में प्रवेश कर सकेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार ताजमहल में प्रवेश नहीं कर सकेगी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की की कार लिमोसिन 'द बीस्ट' को ताजमहल से 500 मीटर पहले रोका जाएगा। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर वहां पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने कहा कि एडवांस टीम को सूचित किया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप केवल एक विशेष गोल्फ कार्ट या फिर बैटर...

ट्रंप के साथ भारत आएंगे बेटी और दामाद भी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                              ◆ Photo Courtesy Google◆                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ न सिर्फ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप बल्कि उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कशनर भी  ट्रंप के साथ दौरे पर आ रहे है । इवांका और उनके पति जैरेड डोनल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार भी हैं । स्टेट डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक़ ट्रंप के परिशिष्टमंडल में अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन, वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस और ऊर्जा मंत्री डैन ब्रूलियट होंगे। ट्रंप की यह पहला भारत दौरा है जबकि इवांका साल 2017 में भारत आ चुकी हैं।  रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

इलाहाबाद जंक्शन समेत 4 स्टेशनों के नाम बदले गये, इलाहाबाद जंक्शन अब प्रयागराज जंक्शन हुआ.../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
           ◆Photo Courtesy Google◆                             ◆Letter by Agency◆                   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई हाल के दिनों में भारत के गृह मंत्रालय की ओर से एनओसी मिलने के पश्चात यूपी सरकार ने इलाहाबाद के चारों रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गये हैं। इन रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की अधिसूचना यूपी सरकार द्वारा 20 फरवरी गुरुवार को जारी कर दी गई थी । प्रमुख सचिव लोक निर्माण रमेश नितिन गोकर्ण द्वारा जारी इस अधिसूचना के मुताबिक इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी का नाम बदलकर प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिक्की का नाम बदलकर प्रयागराज छिक्की और प्रयागघाट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।(अधिसूचना पत्र देखें, जो इस समाचार के  साथ संलग्न हैं  । ) इस संबंध में जनाब गोकर्ण ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 19 फरवरी को इन रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की एनओसी दे दी गई थी । जिसके फलस...