1 अप्रेल से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर बढ़ेगी टोल दरें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


          ◆ Photo Courtesy Google◆

               मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे टोल महंगा होने जा रहा है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। यह निर्णय महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, MSRDC द्वारा लिया गया है। इस टोल के लिए एक नया ठेकेदार भी नियुक्त किया गया है। 
वर्तमान में एक कार के लिए टोल टैक्स  ₹ 230 हैं वह 1 अप्रैल से बढ़कर 270  ₹ हो जायेगा ।
जबकि वर्तमान में मिनीबस के लिए 355 ₹ का टोल वसूला जाता है। एक अप्रैल से टोल 420 ₹ हो जाएगा और वर्तमान में बस के लिए जो टोल टैक्स 675 ₹ हैं वो 797 ₹ हो जायेगा । एक्सल के लिए ट्रक के लिए टोल टैक्स ₹493 हैं वह  एक अप्रैल से टोल 580 ₹  हो जाएगा । क्रेन या इसी तरह के भारी वाहनों और दो-धुरी क्षमता वाले वाहनों से वर्तमान में 1555 ₹ हैं वो बढ़कर 1835 ₹ हो जायेगा । 

अगले 15 वर्षों के लिए मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे का उपयोग करने के लिए टोल वसूला जाएगा। MSRDC  
एक नया ठेकेदार भी नियुक्त किया है। इससे पहले मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल पिछले दिनों 18 प्रतिशत बढ़ गया था। हर तीन साल के भीतर लोक निर्माण विभाग ने एक अधिसूचना जारी की थी कि एक्सप्रेसवे पर टोल दर हर तीन साल में 18 % बढ़ जाएगी।

 रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई