अमरनाथ यात्रा शुरु होगी 23 जून से और चलेगी 3 अगस्त तक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

               

                ◆Photo Courtesy Google◆


                     मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा इस साल 23 जून से 3 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा शुरू होने की तारीख का फैसला श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की बैठक में लिया गया है। पिछले साल जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद पैदा हुई स्थिति के चलते यात्रा स्थगित की गई थी।
अमरनाथ यात्रा मार्ग के बारे में जाने, अमरनाथ जाने की योजना बनाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए दो मार्ग हैं। पहला ‘पहलगाम मार्ग’ और दूसरा ‘बालटाल मार्ग’। यात्री इनमें से एक ट्रैक चुन सकते हैं। यदि तीर्थयात्री पहलगाम मार्ग (46 किमी) से जाते हैं, तो उन्हें गुफा तक पहुंचने के लिए पांच दिन लगते हैं। यदि तीर्थयात्री बालटाल मार्ग (14 किमी) से जाते हैं, तो वे पैदल एक दिन के भीतर पहुंच सकते हैं। हालांकि यह रास्ता जोखिम भरा है। यह मार्ग तीर्थयात्रियों के बीच सबसे लोकप्रिय सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जायेंगे, गौरतलब है कि आतंक के साए में होने वाली इस यात्रा के दौरान खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। लिहाजा सरकार को शांतिपूर्वक यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या में इजाफा करना पड़ता है।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई